रांची: CM Hemant Soren ने दुर्गा पूजा के अवसर पर झारखंड के स्वास्थ्य विभाग में 160 नवचयनित चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपकर एक बड़ा तोहफा दिया है।
आप सभी लोग भगवान स्वरूप पद को ग्रहण करने जा रहे हैं। कई उम्मीद-आशाएं आप लोगों से होती हैं और यह स्वाभाविक है जिसका जो काम उसको वह सम्मान। मानव जीवन में डॉक्टरों को भगवान का सम्मान मिला है और इसी आशा-उम्मीद के साथ आप सभी लोग अपने-अपने कार्य क्षेत्र में एक बेहतर प्रदर्शन करेंगे।… pic.twitter.com/pgFmk5tBSW
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) September 25, 2025
बुधवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित एक समारोह में उन्होंने सहायक प्राध्यापकों, दंत चिकित्सकों और चिकित्सा पदाधिकारियों को ये नियुक्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नियुक्तियों की श्रृंखला लगातार जारी रहेगी।
आपकी संवेदनाएं धरातल पर दिखनी चाहिए: CM Hemant Soren
हेमंत सोरेन ने नवनियुक्त चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे ‘धरती पर भगवान’ के रूप में नियुक्त हो रहे हैं और राज्य की गरीब, कमजोर और असहाय जनता को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने चिकित्सकों से कहा, “आपकी मानवीय संवेदनाएं यथार्थ में दिखनी चाहिए ताकि उसका लाभ गरीब और असहाय लोगों को मिल सके।”
यह भी पढ़े: झारखंड में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CM Hemant Soren ने दिया निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि भले ही राज्य के पास संसाधन सीमित हों, लेकिन अगर काम करने का जुनून हो तो काफी कुछ किया जा सकता है। उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखने और उन्हें बेहतर माहौल देने की अपील की।
बेहतर कार्य करने वाले डॉक्टरों को मिलेगा सम्मान: CM Hemant Soren
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को एक नई परंपरा शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो चिकित्सक अपनी सेवा और कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाना चाहिए। इससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वे बेहतर काम करने के लिए प्रेरित होंगे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी भी मौजूद थे। 160 चिकित्सकों में जेपीएससी द्वारा नियुक्त 54 सहायक प्राध्यापक, एनएचएम द्वारा अनुबंध पर नियुक्त 55 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, 38 चिकित्सा पदाधिकारी और 13 दंत चिकित्सक शामिल हैं।
यह भी पढ़े: Sonam Wangchuk की संस्था का FCRA लाइसेंस रद्द, केंद्र का बड़ा एक्शन
-
CAG Report पर बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- ‘सरकार पैसा खर्च करने में भी फेल’ -
छात्र आंदोलन को लेकर रांची में अलर्ट, CM आवास के चारों ओर बैरिकेडिंग, 100+ जवान तैनात -
महिला-बाल विकास विभाग खर्च में टॉप, ₹20,238 करोड़ के बजट में ₹6,965 करोड़ खर्च -
निजी कार्यक्रम के लिए बोकारो पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दांत के इलाज के बाद रांची लौटे -
JPSC-JSSC विवाद: आदित्य साहू का राहुल गांधी पर हमला, बोले- छात्रों की मांग पूरी कराएं या हेमंत सरकार से नाता तोड़ें -
JPSC-JSSC विवाद: इरफान अंसारी बोले- छात्रों की 95% मांगें मानने को तैयार सरकार, दीपिका पांडेय सिंह का BJP पर हमला -
JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: छात्रों का आंदोलन 19वें दिन भी जारी, भूख हड़ताल पर अड़े अभ्यर्थी -
JPSC आंदोलन: छात्रों को हिरासत में लेने की अफवाह पर पुलिस का स्पष्टीकरण, बोले- रील बनाने पहुंचे थे इन्फ्लुएंसर्स -
JPSC परीक्षा विवाद: देर रात जयपाल सिंह स्टेडियम पहुंचे DC-SSP, आंदोलनकारी छात्रों से की बातचीत -
JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- परीक्षा अनियमितताओं की CBI जांच जरूरी -
JPSC-JSSC आंदोलन पर आदित्य साहू का सरकार पर हमला, बोले- छात्रों पर पुलिस कार्रवाई झारखंड के इतिहास का काला दिन -
77वां वन महोत्सव: CM हेमंत सोरेन ने किया पौधारोपण, बोले- प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी -
JPSC-JSSC पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान: 14वीं JPSC PT और बैकलॉग परीक्षा रद्द, JSSC-CGL की भी जांच -
झारखंड विधानसभा में हंगामा, मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित; स्पीकर ने जताई नाराजगी -
JPSC-JSSC विवाद पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, BJP विधायक वेल में उतरे; 12 बजे तक सदन स्थगित -
JPSC आंदोलन पर रांची DC-SSP का बड़ा बयान: 14 पुलिसकर्मी घायल, बोले- उपद्रवियों ने बिगाड़ा माहौल -
JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा बयान, बोले- ‘आपकी आवाज को नजरअंदाज नहीं कर रहे, सुनना सरकार की जिम्मेदारी’ -
झारखंड की मिट्टी, भाषा और कहानियों से बनेगी सिनेमा की नई पहचान, आदिवासी महोत्सव में फिल्म निर्माण पर मंथन -
झारखंड में जल संरक्षण की नई पहल, ‘बार्टरवाटर’ मॉडल से पानी बचाने पर मिलेंगे रेनबो क्रेडिट -
Jharkhand Film Festival 2026: रांची में आदिवासी फिल्मों की स्क्रीनिंग, मास्टरक्लास और सिनेमा पर संवाद
