
CM Hemant Soren और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन कोलकाता दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कालीघाट स्थित शक्तिपीठ मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान उन्होंने झारखंड राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की।
आज कोलकाता स्थित प्रसिद्ध कालीघाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के खुशहाल, समृद्ध और स्वस्थ जीवन की कामना की। माँ काली सभी का कल्याण करें।
जय माँ काली!! pic.twitter.com/IfSYvPSyFP
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) February 6, 2025
Hemant Soren और कल्पना सोरेन बुधवार को कोलकाता पहुंचे थे
गौरतलब है कि हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन बुधवार को कोलकाता पहुंचे थे। वे बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में भाग लेने के लिए वहां गए थे। यह समिट अपने आठवें संस्करण में है, और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हेमंत सोरेन को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। यह आयोजन 5 और 6 फरवरी को कोलकाता में हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम रांची वापस लौटेंगे।
यह भी पढ़े: Jharkhand में निवेश की नई लहर: 26,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, 15,000 से ज्यादा रोजगार के अवसर