CM Hemant Soren ने पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन ने नामकुम में स्मारक पर माल्यार्पण किया

रांची: CM Hemant Soren और विधायक कल्पना सोरेन ने आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

दोनों नेता रांची के नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक पहुंचे, जहां उन्होंने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

झारखंड आंदोलन के मजबूत स्तंभ: CM Hemant Soren

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी वे सभी दुर्गा सोरेन की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन झारखंड राज्य आंदोलन के एक मजबूत स्तंभ थे, और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

 

Exit mobile version