HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में डेंगू से हुई है सर्वाधिक मौत, हेमंत सरकार है ज़िम्मेवार: Babulal Marandi

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाने का किया आह्वान

Ranchi: Babulal Marandi: हेमंत सरकार की लापरवाही से लाखों ग़रीब प्रधानमंत्री आवास से चुके।

संकल्प यात्रा के सातवें चरण के दौरान घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला एवं भ्रष्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त शासन के लिए भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान किया।

मोदी जी ने ग़रीबी को क़रीब से देखा है: Babulal Marandi

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी गाँव ग़रीबों की चिंता करते हैं। केंद्र सरकार गाँव, ग़रीब, किसान, मज़दूर और महिला के लिये समर्पित है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ग़रीबी को क़रीब से देखा है। माँ बहनों की कठिनाइयों को देखा है इसलिए प्रधानमंत्री बनते ही उन्होंने माँ बहनों को ध्यान में रखकर सबसे पहले इज्जत घर शौचालय का निर्माण करवाया।

Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने ग़रीबों को पक्का आवास उपलब्ध करवाया जबकि घोषणावीर हेमंत ने एक लाख अतिरिक्त तो क्या मोदी जी द्वारा भेजे जा रहे पैसों का भी बंदरबाँट कर दिया। उन्होंने कहा कि कोल्हान क्षेत्र में 74 हज़ार लाभूक हेमंत सरकार की लापरवाही से आवास योजना से वंचित रह गये जबकि पूरे प्रदेश में लाखों लोग वंचित हुए हैं।

इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण पैसे वालों के लिए किया: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ग़रीबों की चिंता करते हैं। उन्होंने गैस कनेक्शन के साथ साथ गैस पर सब्सिडी भी दिया। जबकि 75 लाख बहनों को नया कनेक्शन देने की तैयारी चल रही है। जबकि कांग्रेस शासन में शहर वालों को ही मिलता था। आज गाँव गाँव तक गैस पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण पैसे वालों के लिए किया। जबकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने जनधन खाते खुलवाकर एक एक ग़रीब व्यक्ति को बैंकों से जोड़ दिया।

Babulal Marandi

कोविड काल में जब कल कारख़ाने बंद हुए तो मोदी जी ने सीधे खाते में पैसे डालने का कार्य किया। किसानों के खाते में सीधे पैसे आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ग़रीबों के लिए अनाज भेज रहे हैं किंतु हेमंत सोरेन अनाजों की कालाबाज़ारी करवा रहे हैं। अनाजों की चोरी करवाने वाले मुख्यमंत्री को हटाना है।

पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने महिलाओं के लिए लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण बिल लाकर बड़ा तोहफ़ा दिया है। इस बिल के तहत 33% बहनों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने विश्वकर्मा पूजा के दौरान कारीगरों के लिए विश्वकर्मा योजना लॉंच किया। इसके तहत 13 हज़ार करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया गया है। ट्रेनिंग के दौरान स्टाइफ़न भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री ने नाई, बढई, लोहार, मोची की चिंता की है।

आंदोलन करने वाले कांग्रेस के गोद में खेलते रहे: Babulal Marandi

हमलोगों को मोदी जी की चिंता करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 60 वर्षों तक शासन किया किंतु अलग राज्य के सपने को कभी पूरा नहीं किया। आंदोलन करने वाले कांग्रेस के गोद में खेलते रहे, अलग राज्य के सपने को अटल बिहारी वाजपेयी ने पूरा किया। कांग्रेस कभी भी ग़रीबों की चिंता नहीं किया झारखंड का विकास भाजपा के सरकारों में हुआ। कांग्रेस शासन में किरोसिन के लिये लड़ाई होती थी, भाजपा ने गाँव गाँव तक बिजली पहुँचाया है।

Babulal Marandi

श्री मरांडी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री के क्षेत्र में डेंगू से सर्वाधिक मौत हुई है। कोल्हान स्वास्थ्य मंत्री का क्षेत्र है जहां डेंगू ने पाँव पसार रखा है ऐसे में झारखंड की स्थिति क्या होगी समझा जा सकता है। मुख्यमंत्री के प्रमंडल दुमका की स्थिति भी बद से बदतर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में ग़रीब पैसे के अभाव में इलाज नहीं करा पाते थें।

भाजपा की सरकार बनी तो घर घर जाकर अधिकारी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनायेंगे: Babulal Marandi

मोदी जी ने आयुष्मान योजना लाकर हर ग़रीब को पाँच लाख तक आयुष्मान से इलाज की सुविधा दिया जबकि हेमंत सरकार की लापरवाही के करण कई ग़रीब इस योजना से वंचित हो गये हैं। भाजपा की सरकार बनी तो घर घर जाकर अधिकारी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड बनायेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सरकार में बालू पर टैक्स नहीं लगता था। हेमंत सरकार ने बालू घाट दिल्ली मुंबई वालों को दे दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड में क़ानून व्यवस्था चौपट हो गई है। हेमंत सरकार में अपराधियों में क़ानून का डर समाप्त हो गया है। प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, हत्या, अपहरण, दुष्कर्म हो रहा है। अपराधी बेख़ौफ़ हैं। आम आदमी डरा हुआ है। उन्होंने कहा कि अंचल ब्लॉक और ज़िला के सरकारी कार्यालयों में बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता है।

जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में भी पैसे देना पड़ रहा है। राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए घुस देना पड़ता है। हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।

ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है: Babulal Marandi

उन्होंने कहा कि जो परिवार और पैसे के लिये रणनीति करते हैं उनसे झारखंड का कभी भला नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि ईडी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों पर एफआईआर के लिये हेमंत सरकार को कई पत्र लिखा गया है बावजूद कार्रवाई नहीं हो रहा है। हेमंत सरकार भ्रष्ट अधिकारियों के साथ खड़ी है। ऐसे सरकार को उखाड़ फेंकना है।

उन्होंने कहा कि जो गाँव ग़रीब किसान, महिला की चिंता करते हैं हमे उनकी चिंता करना है। हम सब को संकल्प लेकर जाना है फिर से 2024 में केंद्र में मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री और झारखंड में भाजपा की सरकार बनाना है।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: CM के निर्देश पर लापता बिरहोर माता-पिता की दो बेटियों का स्कूल में हुआ नामांकन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button