CM श्री हेमन्त सोरेन ने स्मार्ट सिटी धुर्वा में मंत्रियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन आवासीय परिसर का निरीक्षण किया

Ranchi: CM श्री हेमन्त सोरेन ने आज स्मार्ट सिटी धुर्वा रांची में माननीय मंत्रियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन आवास एवं आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण किया।

CM ने निर्धारित समयावधि में योजना को पूर्ण करने का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया

मुख्यमंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों से माननीय मंत्रियों के लिए बन रहे निर्माणाधीन आवास से संबंधित सभी कार्यों की बिंदुवार जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने तेज गति से आवासीय परिसर का निर्माण कार्य करते हुए निर्धारित समयावधि में योजना को पूर्ण करने का निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया।

मौके पर मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Exit mobile version