TrendingBiharCrimeHeadlinesPoliticsStates

Bihar की कानून व्यवस्था पर चिराग-मांझी भिड़ंत: ‘गुड़ खाकर गुड़ अम्मा से परहेज ठीक नहीं’

चिराग के सवालों से भड़के मांझी

पटना: Bihar में कानून व्यवस्था को लेकर चिराग पासवान और जीतनराम मांझी के बीच एक बार फिर जुबानी जंग छिड़ गई है। लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने हालिया हत्याओं और बढ़ते अपराध पर राज्य सरकार को घेरा, तो हम पार्टी के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने पलटवार करते हुए उन्हें गठबंधन धर्म की याद दिलाई

Bihar News: ‘अपराध करवाएं राजद वाले, तोहमत लगे सरकार पर’

मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखा कमेंट करते हुए लिखा,
अपराध करवाएं राजद वाले, तोहमत लगे सरकार पर, वाह रे गठबंधन धर्म। हमारे यहां एक कहावत है – गुड़ खाते हैं, गुड़ अम्मे से परहेज, यह ठीक नहीं।
मांझी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री आवास में अब माफियाओं की खातिरदारी नहीं, बल्कि उन्हें सख्त सजा दी जाती है।

Bihar News: चिराग के ट्वीट से शुरू हुआ विवाद

इस बयान से कुछ घंटे पहले चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए बिहार पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया था। उन्होंने लिखा,
बिहारी अब कितनी हत्याओं की भेंट चढ़ेंगे? बिहार पुलिस की क्या जिम्मेदारी है, यह समझ से परे है।
उनका इशारा हालिया हत्या की घटनाओं और पुलिस की नाकामी की ओर था।

गठबंधन में तनाव, पुराना मनमुटाव बरकरार

गौरतलब है कि चिराग और मांझी दोनों एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं और केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं, लेकिन दोनों नेताओं के बीच विचारों की टकराहट पहले भी सामने आ चुकी है।
चिराग ने कुछ समय पहले मांझी को “पिता तुल्य” कहकर सुलह की पहल की थी, लेकिन हालिया घटनाओं से यह साफ हो गया है कि मतभेद अब भी गहरे हैं

यह भी पढ़े: हूल दिवस पर हथियारों के साथ पकड़े गए संदिग्धों को लेकर गरमाई Jharkhand की राजनीति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button