मुख्यमंत्री Hemant Soren ने भारतीय डेफ क्रिकेट टीम को किया सम्मानित

डेफ क्रिकेट टीम की उपलब्धि पर गर्व: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Hemant Soren ने गुरुवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय डेफ (बधिर) क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने टाटा डिगवाडीह स्टेडियम, धनबाद में आयोजित डेफ क्रिकेट टूर्नामेंट/सीरीज़ के फाइनल में नेपाल को हराकर खिताब जीतने पर भारतीय टीम को बधाई दी और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय डेफ क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि न केवल देश बल्कि झारखंड के लिए भी गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि टीम में झारखंड के कई खिलाड़ियों का शामिल होना राज्य की खेल प्रतिभा, समर्पण और क्षमता को दर्शाता है।

खिलाड़ियों को किया सम्मानित: Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड लगातार नई पहचान बना रहा है और राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये खिलाड़ी रहे मौजूद

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में झारखंड डेफ क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव रंजीत कुमार, डेफ क्रिकेट टीम के कप्तान सोनू सिंह, खिलाड़ी रुस्तम हुसैन, शोएब अख्तर, दीपक कुमार और अनुवादक रीमा साहु शामिल थींI

ये भी पढ़े: 10 हजार करोड़ ट्रेजरी घोटाले को दबाने की कोशिश: Pratul Shah Deo

Exit mobile version