रांची: झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव करते हुए वरिष्ठ IAS अधिकारियों की जिम्मेदारियों में अस्थायी फेरबदल किया है। यह निर्णय पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को देखते हुए लिया गया है।
कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव Kripanand Jha को पश्चिम बंगाल चुनाव में सामान्य प्रेक्षक (General Observer) के रूप में नियुक्त किया गया है।
वंदना दादेल को मिला अतिरिक्त प्रभार: IAS
कृपानंद झा के चुनाव ड्यूटी पर जाने के बाद उनके विभाग का कार्यभार अब वरिष्ठ आईएएस अधिकारी Vandana Dadel संभालेंगीI वंदना दादेल वर्तमान में
- अपर मुख्य सचिव (गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग)
- मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (अतिरिक्त प्रभार)
की जिम्मेदारी निभा रही हैं। अब वे इन कार्यों के साथ-साथ कल्याण विभाग का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगी।
अस्थायी व्यवस्था: IAS
सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अस्थायी है और कृपानंद झा के चुनावी दायित्व से लौटने तक प्रभावी रहेगी। पश्चिम बंगाल चुनाव के मद्देनजर झारखंड प्रशासन में यह बदलाव किया गया है, ताकि दोनों स्तरों पर कामकाज सुचारू रूप से चलता रहे। एक ओर जहां अधिकारी चुनावी जिम्मेदारी निभाएंगे, वहीं राज्य में प्रशासनिक कामकाज की निरंतरता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।



