TrendingHeadlinesJharkhandStates

Chaibasa: थैले में बच्चे का शव ले जाने के मामले में जांच रिपोर्ट सार्वजनिक, सामने आए ये तथ्य

Chaibasa: सदर अस्पताल चाईबासा में एक पिता द्वारा अपने बच्चे के शव को थैले में ले जाने के वायरल वीडियो मामले में जिला प्रशासन की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) ने उपायुक्त को सौंपी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि यह घटना परिस्थितियों और संचार की कमी का परिणाम थी।

Chaibasa News: जांच में उजागर हुए मुख्य तथ्य:

  • उम्र को लेकर स्पष्टीकरण: वायरल वीडियो में बच्चे की उम्र 4 वर्ष बताई जा रही थी, लेकिन जांच में पाया गया कि मृत बच्चा कृष्ण चातोम्बा मात्र 4 माह का था।

  • मलेरिया से हुई मौत: बच्चे को 18 दिसंबर की शाम बुखार और लूज मोशन के कारण भर्ती कराया गया था, जहाँ वह जांच में मलेरिया पॉजिटिव पाया गया। 19 दिसंबर को उपचार के दौरान दोपहर 1:15 बजे बच्चे की मृत्यु हो गई।

  • शव वाहन की कमी: अस्पताल में दो शव वाहन हैं, जिनमें से एक मनोहरपुर गया था और दूसरा दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण खड़ा था। परिजनों को वाहन का इंतजार करने को कहा गया था।

  • परिजनों की जल्दबाजी: जांच के अनुसार, शाम 4:40 बजे शव वाहन अस्पताल पहुँचा, लेकिन तब तक बच्चे के पिता अस्पताल से निकल चुके थे। पिता के पास मोबाइल फोन न होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

  • अस्पताल में स्टाफ की कमी: उस दिन पीडियाट्रिक वार्ड में 33 बच्चे भर्ती थे, जिनकी देखभाल के लिए केवल दो नर्सें तैनात थीं। अत्यधिक कार्यभार के कारण वे यह ध्यान नहीं दे पाईं कि पिता कब शव लेकर निकले।

Chaibasa News: भविष्य के लिए सुधार के निर्देश

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि परिजन थोड़ा और इंतजार करते, तो शव वाहन उपलब्ध हो जाता। प्रशासन ने इस संवेदनशील मामले को गंभीरता से लेते हुए निम्नलिखित कदम उठाने का आश्वासन दिया है:

  1. दुर्घटनाग्रस्त शव वाहन की शीघ्र मरम्मत कराई जाएगी।

  2. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अस्पताल प्रबंधन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़े: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी विजेता झारखंड टीम से मिले CM हेमंत सोरेन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button