रांची में BJP का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

आदित्य साहू ने किया BJP प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन, 13 सत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

रांची: राजधानी रांची में BJP की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का आयोजन किया गया। यह दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 25 और 26 मई तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष Aditya Sahu ने रिबन काटकर किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, रीति-नीति और पार्टी की रणनीतियों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में C. P. Singh, Naveen Jaiswal और Varun Sahu समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

13 सत्रों में दिया जाएगा प्रशिक्षण: BJP

भाजपा नेताओं के मुताबिक शिविर में करीब 200 कार्यकर्ता हिस्सा ले रहे हैं। दो दिनों के दौरान कुल 13 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को संगठन, विचारधारा, जनसंपर्क और पार्टी की कार्यशैली से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण देंगे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के भोजन, ठहरने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी व्यवस्था की गई है, ताकि संगठनात्मक समन्वय और आपसी मेल-जोल को मजबूत किया जा सके।

“BJP सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी”: BJP

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी नीति, रीति और सिद्धांतों पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने बताया कि पार्टी हर दो से तीन वर्षों में ऐसे प्रशिक्षण शिविर आयोजित करती है, ताकि नए और पुराने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और कार्यप्रणाली की जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि झारखंड भर में चल रहे इस प्रशिक्षण अभियान का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवादी सोच और संगठन की कार्यशैली से जोड़ना है।

“कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाना उद्देश्य”: BJP

रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सक्रिय और मजबूत बनाना है, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर पार्टी की नीतियों और विचारों को लोगों तक प्रभावी तरीके से पहुंचा सकें।

ये भी पढ़े: झारखंड में भीषण गर्मी पर CM Hemant Soren अलर्ट, पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश

Exit mobile version