झारखंड में धूमधाम से मनेगा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: आदित्य साहू

स्थापना दिवस पर भाजपा की बड़ी तैयारी, गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान

झारखंड में धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का 47वां स्थापना दिवस, आदित्य साहू ने जारी की रूपरेखा

रांची: भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को पूरे देश के साथ-साथ झारखंड में भी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इसकी विस्तृत रूपरेखा जारी करते हुए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि “राष्ट्रनीति” पर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने बताया कि जनसंघ से शुरू हुआ यह सफर आज करोड़ों कार्यकर्ताओं के समर्पण से एक विशाल संगठन में बदल चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा देश को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिला रही है।

तिथिवार कार्यक्रम की पूरी तैयारी

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि स्थापना दिवस को लेकर तिथिवार कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं।

सोशल मीडिया और जनसंपर्क पर जोर

कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे कार्यक्रमों के दौरान सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करें, ताकि स्थापना दिवस का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके।

8-9 अप्रैल: सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन

इन दिनों जिला मुख्यालयों में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें संगठन विस्तार, चुनावी सफलता, सेवा भाव, अंत्योदय और “राष्ट्र प्रथम” की विचारधारा पर चर्चा होगी।

10 से 12 अप्रैल: गांव-बस्ती चलो अभियान

पार्टी 10 से 12 अप्रैल के बीच “गांव/बस्ती चलो अभियान” चलाएगी। इसमें बूथ से लेकर सांसद-विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
इस दौरान:

आदित्य साहू ने कहा कि यह स्थापना दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का अवसर है।

Exit mobile version