HeadlinesJharkhandStatesTrending

जमशेदपुर हत्याकांड पर BJP का बड़ा ऐलान, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद; झारखंड बंद की भी चेतावनी

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और झारखंड बंद की चेतावनी दी।

जमशेदपुर में पुलिस की मौजूदगी में हुई चर्चित हत्या की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मामले में ठोस कार्रवाई नहीं की तो आने वाले दिनों में झारखंड बंद का भी आह्वान किया जा सकता है।

2 जुलाई को निकलेगा मशाल जुलूस

आदित्य साहू ने बताया कि घटना के विरोध में 2 जुलाई की शाम जमशेदपुर में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद रहेगा।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले मुकदमा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने मांग की कि हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराई जाए और दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए और यदि लापरवाही सामने आती है तो उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि पिछले छह वर्षों में झारखंड में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अपराधी अब पुलिस की मौजूदगी में भी हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जो कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

पीड़ित परिवार को सुरक्षा और मुआवजे की मांग

भाजपा ने पीड़ित परिवार को पर्याप्त सुरक्षा और उचित मुआवजा देने की मांग की। साथ ही कहा कि राज्य में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सरकार को तत्काल कठोर कदम उठाने चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button