रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय (Vinod Pandey) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला करते हुए उसे नकारात्मकता और निराशा का प्रतीक बताया है।
प्रेस बयान _ 18 अप्रैल 2025
————————–
विपक्ष के नाम पर भाजपा नकारात्मक और निराशाजनक समूह बनता जा रहा..हेमंत सरकार की किसी भी सकारात्मक पहल के प्रति भाजपा नेताओं में ईर्ष्या और असुरक्षा सर्वव्यापी है। भाजपा की प्रतिक्रिया में कुछ भी आश्चर्यजनक नहीं है। एक… pic.twitter.com/wfdJB4XVcS
— Vinod Kumar Pandey (@VinodPandeyJMM) April 18, 2025
पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार की सकारात्मक पहलों से भाजपा नेताओं में ईर्ष्या और असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के पास न कोई मुद्दा है और न ही जनहित में कोई स्पष्ट दिशा।
विनोद पांडेय ने कहा कि एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री का विदेश दौरा भाजपा को पच नहीं रहा है। “यह बात उनके डीएनए में ही नहीं है,” उन्होंने कटाक्ष किया। उन्होंने जोर दिया कि हेमंत सोरेन की अगुवाई में झारखंड जल्द ही वैश्विक मंचों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराएगा। “उनके नेतृत्व की क्षमता और जनता का उन पर बढ़ता भरोसा इस बात का प्रमाण है कि राज्य सही दिशा में अग्रसर है,” उन्होंने कहा।
परिणाम आने से पहले ही काल्पनिक आलोचनाएं गढ़ते हैं: Vinod Pandey
भाजपा पर निशाना साधते हुए पांडेय ने आरोप लगाया कि विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय भाजपा केवल सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिशों में लगी रहती है। “चुनावों में हार के बाद उनके पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है। इसलिए वे सरकार की नीतियों के परिणाम आने से पहले ही काल्पनिक आलोचनाएं गढ़ते हैं,” उन्होंने जोड़ा।
अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है: Vinod Pandey
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार के प्रतिनिधिमंडल की स्पेन और स्वीडन यात्रा को लेकर उठे सवालों का जवाब देते हुए पांडेय ने कहा कि यह दौरा पूरी तरह से राज्य के आर्थिक विकास और अंतरराष्ट्रीय निवेश को आकर्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि भारत और स्पेन के बीच 2024 में द्विपक्षीय व्यापार 8.78 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच चुका है, जिसमें 6.3 फीसदी की सालाना वृद्धि दर्ज की गई है।
पांडेय ने बताया कि झारखंड प्रतिनिधिमंडल स्पेन और स्वीडन में कई औद्योगिक समूहों, निवेशकों और सार्वजनिक संस्थानों के साथ संवाद करेगा। इस दौरान बी2बी बैठकें और व्यापार मंच आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राज्य की औद्योगिक नीतियों और निवेश के अवसरों को प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि इस यात्रा से झारखंड में रोजगार, तकनीक और निवेश के नए द्वार खुलेंगे।
यह भी पढ़े: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar, 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर
