HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

PM के आह्वान पर आयोजित परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम अनूठा, बच्चों में भर रहा आत्मविश्वास: Deepak Prakash

सरला-बिरसा स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान आर्ट ऑफ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन, 16 विद्यालय के 934 विद्यार्थी हुए शामिल

Ranchi: Deepak Prakash: दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज रांची के सरला-बिरसा स्कूल में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान आर्ट ऑफ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सरला-बिरसा स्कूल परिसर में कुल 16 विद्यालय के कुल 934 विद्यार्थी शामिल हुए। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश ने स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि 2018 से परीक्षा पे कार्यक्रम के रूप में आदरणीय प्रधानमंत्री ने एक नए और बेहतर कार्यक्रम की शुरुआत की है जो विद्यार्थियों को परीक्षा के तनाव से मुक्ति में बड़ी सहायता कर रहा है। इस कार्यक्रम को प्रबंधक और शिक्षक जमीन पर उतार रहे हैं। छात्रों के लिए, अभिभावकों के लिए यह एक ऐसा मंत्र है जिससे परीक्षा के दौरान बच्चों को तनाव से मुक्ति तो मिलती ही है, बच्चों की प्रतिभा और योग्यता भी विकसित होती है।

Deepak Prakash News: विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा जी भी उपस्थित थे

साथ ही देश व समाज के निर्माण में उनकी भूमिका अधिक से अधिक रहे, तमाम दृष्टिकोण को देखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह विशुद्ध रूप से गैर राजनीतिक कार्यक्रम है जिसमें बच्चे अपनी योग्यता और प्रतिभा का प्रदर्शन कर परीक्षा से पूर्व तनाव से मुक्त हो रहे हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा जी भी उपस्थित थे।

प्रतियोगिता में नीरजा सहाय डीएवी पब्लिक स्कूल कांके के रोशन कुमार ने प्रथम, आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली के दिब्यम उरांव ने द्वितीय और सरला बिरला पब्लिक स्कूल के अर्पित जिला तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि आयुष राज, श्रीमान जी, देबोलीना सेन, करन कुमार, सोनाली श्रेया खलखो, दीक्षा रानी, स्वेता कुमारी, बबिता कुमारी, रोहिणी राज, समृद्धि कुमारी के रूप excellent warriors चुने गए।

वहीं 25 सुपीरियर वॉरियर के रूप में अतुल राज, यशवी गरोडीया, श्रेयाषी मंडल, विभा रानी सिंह, निपुण पोद्दार, सुप्रिता कुमारी, अनल तिर्की, तन्वी रानी, अक्षरा गुप्ता, साल्या मोदी, अदिति वर्मा, दीप्ति कुमारी, महक वर्मा, सार्थक लाल, अक्षरा गुप्ता, पलक कुमारी, साक्षी कुमारी, निधि कुमारी, दिव्या राय, भूमि कुमारी, रोशनी राज, स्मृति कौशिक, साहिल उरांव, जानवी प्रसाद, तनिषा राठौर चयनित हुए।

इस कार्यक्रम में जो 16 विद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए उनमें सरला बिरला पब्लिक स्कूल, सरला बिरला यूनिवर्सिटी, महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लिनिकल टेक्नोलॉजी, आर्मी पब्लिक स्कूल, बिशप hartmann एकेडेमी, कैंब्रिज स्कूल, दीपशिखा, गौतम बुध इंटरनेशनल स्कूल, नीरजा सहाय डीएवी स्कूल, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, संत aloysius इंग्लिश मीडियम स्कूल, सुरेंद्र नाथ सेंटेनरी स्कूल, सिंबायोसिस पब्लिक स्कूल, विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल, विवेकानंद पब्लिक स्कूल के नाम शामिल हैं।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: BJYM के द्वारा अटल डिबेट क्लब प्रतियोगिता सम्पन्न

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button