BiharHeadlinesNationalPoliticsStatesTrending

Bihar News: 15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार का शपथ ग्रहण, मोदी के आने की संभावना

48 घंटे में बदलेगी बिहार की सत्ता, 15 अप्रैल को नया CM लेगा शपथ

Bihar News: बिहार की राजनीति में तेजी से बदलते घटनाक्रम के बीच अब तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है। अगले 48 घंटे में राज्य को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है। राजधानी पटना में सियासी हलचल चरम पर है और सत्ता परिवर्तन को लेकर बैठकों का दौर लगातार जारी है।

सीएम हाउस में मंथन, बड़े नेताओं की बैठक: Bihar News

मुख्यमंत्री आवास पर आज सुबह से ही गतिविधियां तेज हैं। संजय झा और ललन सिंह समेत जदयू के कई वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार से मुलाकात कर रहे हैं। इन बैठकों में नई सरकार के गठन, मंत्रिमंडल के स्वरूप और अहम पदों पर नियुक्ति को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।

राजभवन तक पहुंचीं तैयारियां: Bihar News

इधर, पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों की जानकारी दी। माना जा रहा है कि 15 अप्रैल को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

पीएम मोदी के दौरे की चर्चा: Bihar News

सूत्रों के मुताबिक, नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल की शाम पटना पहुंच सकते हैं। उनके कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एयरपोर्ट से राजभवन तक सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की जा रही है। संभावना है कि पीएम मोदी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उसी दिन दिल्ली लौट जाएंगे।

14 अप्रैल को अंतिम कैबिनेट बैठक

14 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट की अंतिम बैठक होगी। इसके बाद वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं, जिससे मौजूदा सरकार का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा।

नए मुख्यमंत्री पर जल्द लगेगी मुहर

इस्तीफे के बाद एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए नेता का चयन किया जाएगा। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पर्यवेक्षक बनाया है। उनकी मौजूदगी में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है।

ये भी पढ़े: Jharkhand Utpad Sipahi भर्ती परीक्षा 2026: पेपर लीक की साजिश नाकाम, 159 अभ्यर्थी होंगे ब्लैकलिस्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button