HeadlinesBiharNationalStatesTrending

Bihar News: पटना में 13 अप्रैल को ‘आंबेडकर समग्र शिक्षा समागम’, वंचितों को मिलेगा शिक्षा का संदेश

आंबेडकर जयंती से पहले बिहार में बड़ा शिक्षा कार्यक्रम, बापू सभागार में होगा समागम

Bihar News: बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व बिहार में एक बड़े शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से 13 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में “आंबेडकर समग्र शिक्षा समागम” आयोजित किया जाएगा।

इसकी जानकारी एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।

शिक्षा से सशक्तिकरण पर जोर: Bihar News

मंत्री रौशन ने कहा कि यह समागम बाबा साहेब के शिक्षा संबंधी विचारों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम पहल है। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और राज्यभर के आंबेडकर छात्रावासों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

आंबेडकर आवासीय विद्यालय की बड़ी उपलब्धि: Bihar News

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री ने गायघाट स्थित आंबेडकर आवासीय विद्यालय की उपलब्धि साझा करते हुए बताया कि इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय की 123 छात्राओं ने भाग लिया और सभी ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। उन्होंने इसे विभाग के लिए गर्व का विषय बताया और कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है ताकि कोई भी छात्र-छात्रा शिक्षा से वंचित न रहे।

विदेश शिक्षा के लिए नई स्कॉलरशिप: Bihar News

मंत्री ने बताया कि नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप योजना के तहत अब बिहार सरकार भी आर्थिक सहयोग देगी। इससे अनुसूचित जाति और जनजाति के मेधावी छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का बेहतर अवसर मिलेगा। आंबेडकर समग्र शिक्षा समागम न केवल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का मंच बनेगा, बल्कि यह वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता हैI

ये भी पढ़े:Bihar Tourism: राजगीर जाने का प्लान है? 12 दिन बंद रहेगा रोपवे, जानें पूरी अपडेट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button