Barkagaon: झूमर प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बनीं अंबा प्रसाद
करम पर्व के अवसर पर शिवाडीह में आयोजित की गई झूमर प्रतियोगिता
admin
Barkagaon प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सांढ पंचायत के ग्राम शिवाडीह में प्रकृति पर्व करमा के अवसर पर प्रखंड स्तरीय झूमर प्रतियोगिता का आयोजन राजेंद्र युवा क्लब के तत्वाधान में किया गया।
प्रकृति पर्व करम को झारखंड राज्य में धूम धाम से मनाया जाता है. यह पर्व भाइयों और बहनों के पवित्र प्रेम को दर्शाता है. इस दिन बहनें अपने भाईयों के सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना करती हैं. इसी पावन अवसर पर बड़कागांव के उरीमारी पहुँची और पूजा पाठ कर अपने क्षेत्र में खुशहाली… pic.twitter.com/lhYwUOvzQE
झूमर प्रतियोगिता में विधायक अंबा प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई। विधायक में झूमर प्रतियोगिता का आनंद लेते हुए विजेता टीम को सम्मानित किया।
वहीं विधायक अंबा प्रसाद ने क्षेत्र वासियों को प्रकृति पर्व करमा परब की शुभकामनाएं दी । अंबा प्रसाद ने प्रकृति के साथ मानव जीवन की एकरूपता और भाई-बहन के अटूट स्नेह एवं सम्मान को दर्शाने वाला त्योहार करमा की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व आप तमाम क्षेत्र वासियों के जीवन में खुशियां लाए, आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें।