
गढ़वा: Mithilesh Kumar Thakur: हम बात कर रहे हैं झारखण्ड के गढवा जिले के रंका प्रखंड मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर दूधवल पंचायत के नागारी गाँव की। इस गाँव में आजाद भारत के बाद पहली बार इस गाँव में पहुंची है सरकार और सरकारी अमला।
जहाँ पहले नक्सलियों का कैम्प लगता था आज वहाँ @HemantSorenJMMसरकार एवं उसके पदाधिकारी अपना पूरा कार्यालय लेकर आपकी सेवा में लगे हैं। यह पिछले चार वर्षों का अचंभित करने वाला बदलाव है। (1/3)#SarkarApkeDwar @SarkarApkeDwar pic.twitter.com/GP23yjYVbx
— Mithilesh Kumar Thakur 🇮🇳 (@MithileshJMM) November 28, 2023
यहां नक्सली कभी जन अदालत लगाया करते थे: Mithilesh Kumar Thakur
यह गाँव पहले नक्सलियों के कब्जे में था। यहां नक्सली कभी जन अदालत लगाया करते थे। मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव था। लेकिन आज परिस्थितियां बदली हैं और ऐसी बदली है कि अब यहां सरकार और सरकारी सुविधा पहुंच रही है। उक्त बातें गढवा के विधायक सह राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कही।

कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर का एक अलग ही तेवर देखने को मिले: Mithilesh Kumar Thakur
श्री ठाकुर ने कहा कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार ने ऐसी ऐसी योजना जनता के लिए लागू की हैं जिससे आज पिछड़े इलाकों के अंतिम व्यक्ति तक इसका लाभ मिल रहा है। आज दूधवल पंचायत के नागारी गाँव में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस गाँव में पहली बार कोई जनप्रतिनिधि पूरे सरकारी तंत्र के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। कार्यक्रम में मंत्री मिथिलेश ठाकुर का एक अलग ही तेवर देखने को मिले।

कई लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित भी किया: Mithilesh Kumar Thakur
उन्होंने जनता से रुबरु होते हुए झारखण्ड सरकार की सभी योजनाओं को काफी बारीकी से समझाया। उन्होंने बताया कि राज्य की हेमंत सरकार ने आपलोगों के लिए नई योजना लॉन्च किया है, अबुआ आवास। इस योजना में लाभुकों को दो लाख रूपये तक मिलेंगे और तीन कमरे का मकान बन सकेगा। वहीं उन्होंने कई लाभुकों को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित भी किया। उन्होंने कहा कि यह विपक्षी पार्टियों के लिए आइना है क्योंकि इतनी सुदूरवर्ती गाँव में भी इतनी भीड़ है।

उन्होंने कहा की एक जमाना था जहाँ कभी नक्सलियों का दरबार लगा करता था । लेकिन आज परिस्थिति ठीक उलट गई हैं और अब यहां पर सरकार का दरबार लग रहा है और लाभुक योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम मे मंत्री ने स्टॉल का निरिक्षण भी किया।
यह भी पढ़े: झारखंड के संबंध में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: Babulal Marandi



