रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव और प्रवक्ता Vinod Pandey ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोपों को “झूठ और बेबुनियाद” बताया है।
सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का काम केवल दुष्प्रचार करना है। उन्होंने भाजपा की पिछली सरकार पर डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।
भाजपा सरकार पर डीएमएफटी फंड के दुरुपयोग का आरोप: Vinod Pandey
विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती रघुवर दास सरकार के कार्यकाल में डीएमएफटी फंड का सबसे ज्यादा दुरुपयोग हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि इस फंड का गठन खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के हित के लिए किया गया था, लेकिन उस समय गाँवों में एक भी योजना धरातल पर नजर नहीं आई। पांडेय ने कहा, “खनन कंपनियों से मिलीभगत कर भाजपा के नेताओं ने फंड की लूट मचाई।”
Vinod Pandey News: हेमंत सरकार की पारदर्शिता पर जोर
विनोद पांडेय ने कहा कि आज जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ खनन प्रभावित इलाकों में स्कूल, आंगनबाड़ी, सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं पर काम कर रही है, तो भाजपा को यह रास नहीं आ रहा है। उन्होंने भाजपा पर सिर्फ सवाल उठाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार से झारखंड के हिस्से का पैसा मांगा जाता है, तो भाजपा खामोश हो जाती है।
पांडेय ने बाबूलाल मरांडी से पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार ने झारखंड के डीएमएफटी फंड के उपयोग में कभी कोई सहयोग क्यों नहीं किया? उन्होंने आरोप लगाया कि खनन कंपनियों को छूट दी गई और राज्य के हिस्से की लाखों-करोड़ों की रकम रोकी गई।
भाजपा को भ्रष्टाचार की जननी बताया
विनोद पांडेय ने भाजपा पर ‘भ्रष्टाचार की जननी’ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिनके नेता खुद घोटालों में जेल जा रहे हैं, उन्हें झारखंड की ‘ईमानदार’ सरकार पर सवाल उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा का उद्देश्य जनता की भलाई नहीं, बल्कि राजनीतिक साजिश रचना है, और जनता यह सब देख रही है।
यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग



