पहलगाम आतंकी हमले के बाद Jharkhand में ATS का बड़ा एक्शन, पति-पत्नी समेत चार गिरफ्तार, कई से पूछताछ

धनबाद। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले, जिसमें 26 पर्यटकों की जान गई, के बाद Jharkhand एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धनबाद के वासेपुर और भूली इलाके से एक दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इनके पास से दो पिस्टल, 12 कारतूस, आपत्तिजनक दस्तावेज, किताबें और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त की गई हैं। साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ जारी है।

Jharkhand ATS- गिरफ्तार आरोपी:

Jharkhand ATS: गौरतलब है कि
एटीएस को सूचना मिली थी कि एचटीयू (हिज्ब उत-तहरीर), एक्यूआईएस (अलकायदा इंडियन सबकॉंटिनेंट), और आईएसआईएस जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े लोग सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को कट्टरता की ओर धकेल कर राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार तड़के साढ़े पांच बजे धनबाद में 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की गई।

कैसे हुई गिरफ्तारी:
शहजाद और उसकी पत्नी शबनम को उनके घर से गिरफ्तार किया गया, जहां वे जनवरी में किराए पर रहने आए थे। वहीं गुलफाम और आयान छापेमारी के दौरान फरार हो गए थे, जिन्हें स्कूटी से भागते हुए तोपचांची में पकड़ लिया गया। उनके पास से अवैध हथियार, कारतूस, डायरी, नक्शा और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

Jharkhand ATS- उम्र महज 20-21 साल:
गिरफ्तार सभी आरोपियों की उम्र 20 से 21 साल के बीच है, जिससे साफ होता है कि आतंकी संगठन युवाओं को अपने जाल में फंसा रहे हैं।

Jharkhand ATS- सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें:
एटीएस की कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अफवाहें फैल गईं। किसी ने उन्हें पाकिस्तानी बताया, तो किसी ने संदिग्ध आतंकवादी। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस और एटीएस ने किसी भी विवरण की पुष्टि नहीं की है।

पहली बार इतनी बड़ी कार्रवाई:
गौरतलब है कि भारत सरकार ने 10 अक्टूबर 2024 को एचटीयू, एक्यूआईएस और आईएसआईएस पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद धनबाद में यह पहली बड़ी गिरफ्तारी हुई है।

जांच जारी:
एटीएस ने कई अन्य संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है, जिनमें सीओ कार्यालय का एक आउटसोर्स कर्मचारी भी शामिल है। सभी का मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जब्त कर लिया गया है। जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का बड़ा खुलासा हो सकता है।

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar, 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर

Exit mobile version