TrendingHeadlinesJharkhandPoliticsStates

भाजपा झूठ और दुष्प्रचार की सबसे बड़ी फैक्ट्री: Vinod Pandey

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव और प्रवक्ता Vinod Pandey ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने ‘SIR’ के विरोध को ‘वोट बैंक की राजनीति’ बताया था।

पांडेय ने पलटवार करते हुए भाजपा को “झूठ और दुष्प्रचार की सबसे बड़ी फैक्ट्री” करार दिया है।

घुसपैठ के लिए केंद्र जिम्मेदार: Vinod Pandey

विनोद पांडेय ने मरांडी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि झारखंड की कोई भी सीमा किसी अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से नहीं जुड़ती। ऐसे में, यदि कहीं घुसपैठ हुई है, तो इसके लिए सीधे तौर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय और उससे जुड़ी एजेंसियां जिम्मेदार हैं। उन्होंने भाजपा को चुनौती दी कि यदि उनके पास घुसपैठियों से जुड़े कोई प्रमाणित दस्तावेज हैं, तो वे उन्हें राज्य सरकार को सौंपें। पांडेय ने कहा कि राज्य सरकार उन दस्तावेजों के आधार पर केंद्र से हस्तक्षेप की मांग करने को तैयार है।

भाजपा जनता का विश्वास खो चुकी है: Vinod Pandey

पांडेय ने भाजपा पर झारखंड के आदिवासी-मूलवासी समाज को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने शासनकाल में झारखंड को बेरोजगारी और पलायन की दलदल में धकेल चुकी है। उन्होंने कहा कि जब हेमंत सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए ठोस काम कर रही है, तो भाजपा की जमीन खिसकती जा रही है, और वह अफवाह फैलाने की राजनीति पर उतर आई है। पांडेय ने कहा कि झारखंड की जनता भाजपा की हकीकत को जान चुकी है और आने वाले समय में उसे करारा जवाब देगी।

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: Jharkhand Vidhan Sabha मानसून सत्र, शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button