5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग,असम में 9 अप्रैल को; नतीजे 4 मई 

बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव का शेड्यूल जारी

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग, नतीजे 4 मई को असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान; 17.4 करोड़ मतदाता करेंगे 824 सीटों पर वोट


नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने रविवार को पांच राज्यों—पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सभी राज्यों में मई में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं, जो 824 विधानसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे।

ऐसे होंगे चुनाव

सभी राज्यों के मतगणना और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग के नए प्रयोग

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पिछले 12 महीनों में चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए गए हैं।

पिछली बार 8 चरणों में हुआ था बंगाल चुनाव

2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराया गया था। वहीं असम में 3 चरणों में, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव हुए थे।

इस बार चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को सरल बनाते हुए अधिकांश राज्यों में सिंगल फेज मतदान कराने का फैसला किया है।

Exit mobile version