Assembly Election 2026: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान: बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को वोटिंग,असम में 9 अप्रैल को; नतीजे 4 मई 

Assembly Election 2026: चुनाव आयोग ने रविवार को पांच राज्यों-पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। इन सभी राज्यों में मई में विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कुल 17.4 करोड़ मतदाता हैं, जो 824 विधानसभा सीटों के लिए मतदान करेंगे।

ऐसे होंगे चुनाव: Assembly Election 2026

सभी राज्यों के मतगणना और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

चुनाव आयोग के नए प्रयोग: Assembly Election 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पिछले 12 महीनों में चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए कई नए प्रयोग किए गए हैं।

पिछली बार 8 चरणों में हुआ था बंगाल चुनाव: Assembly Election 2026

2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान कराया गया था। वहीं असम में 3 चरणों में, जबकि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में चुनाव हुए थे। इस बार चुनाव आयोग ने प्रक्रिया को सरल बनाते हुए अधिकांश राज्यों में सिंगल फेज मतदान कराने का फैसला किया है।

ये भी पढ़े: Bihar News: बिहार में CM की कुर्सी का ‘सस्पेंस’ गहराया: संजय झा और ललन सिंह के बयानों में विरोधाभास, कौन होगा नीतीश का उत्तराधिकारी?

Exit mobile version