SportsHeadlinesJharkhandStatesTrending

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से तीरंदाजी खिलाड़ी Dipti Kumari ने की मुलाकात

Ranchi: Dipti Kumari: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड मंत्रालय में लोहरदगा (राजाबंगला) निवासी तीरंदाजी (आर्चर) खिलाड़ी Dipti Kumari ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को उन्होंने एक ज्ञापन सौंपा।

मुझे आशंका है मैं साजिश का शिकार हुई हूँ: Dipti Kumari

मुख्यमंत्री के समक्ष तीरंदाजी खिलाड़ी दिप्ती कुमारी ने कहा कि तीरंदाजी (Archery) खेल में वे नेशनल खिलाड़ी रह चुकी हैं। सरायकेला खरसावां आर्चरी अकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त की हैं। उन्होंने कहा कि मेरी माँ स्वयं सहायता समूह से सात लाख रुपए कर्ज लेकर चार लाख पचास हजार रुपए में धनुष खरीदी, USA खेलने जाने के क्रम में कलकत्ता में उनका धनुष टूट गया और वे यूएसए जाने से वंचित रह गई। दिप्ती कुमारी ने मुख्यमंत्री के समक्ष कहा कि मुझे आशंका है मैं साजिश का शिकार हुई हूँ। मेरी माँ सदमा से बीमार रहने लगी।

कर्ज चुकाने के लिए राँची अरगोड़ा में चाय की दुकान खोली, कुछ दिनों बाद राँची नगर निगम के अतिक्रमण में दुकान उजड़ गई। मैं घर वापस आ गयी और मेरी कोई आय की स्थायी स्रोत नहीं है, माँ बीमार रहती है, इण्टर की डिग्री लेकर मैं मायूस बैठी हूँ। मैं हिम्मत नहीं हारी हूँ, हौसला है, खेलने का सपना है, गोल्ड लाने का भी, एक दिन झारखण्ड का मान जरूर बढ़ाऊंगी देश का परचम दुनिया में लहराउंगी।

मुख्यमंत्री ने दिया Dipti Kumari को हरसंभव मदद का भरोसा

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने तीरंदाजी खिलाड़ी दिप्ती कुमारी की बातों को आत्मीयता से सुना। मुख्यमंत्री ने दिप्ती कुमारी के शैक्षणिक प्रमाण पत्र तथा उनके द्वारा विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में लिए गए हिस्सेदारी और जीते हुए मेडल की सूची भी देखी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन दिप्ती कुमारी के संघर्ष को सराहा। मुख्यमंत्री ने दिप्ती कुमारी को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उन्हें हरसंभव मदद करेगी। इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री श्री हफीजुल हसन अंसारी भी उपस्थित थे।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: DM मॉब लिंचिंग मामले में जेल से छूटा बिहार का डॉन Anand Mohan

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button