सुपरस्टार Rajnikant से रांची में विधायक अंबा प्रसाद ने की मुलाकात

अंबा प्रसाद ने थलाइवा रजनीकांत जी से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

Ranchi: सुपरस्टार Rajnikant एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आने के दौरान रजरप्पा में पूजा अर्चना की जिसके बाद रांची के रेडिसन ब्लु होटल में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत जी से मुलाकात की एवं उनका आशीर्वाद, सानिध्य तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया। लगभग आधे घंटे से अधिक तक चली वार्ता के दौरान थलाइवा ने विधायक अंबा प्रसाद को पुत्री संबोधित कर सफलता के मंत्र दिये।

Rajnikant ने Amba Prasad को दक्षिण भारत आने हेतु आमंत्रण दिया

क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों एवं लोगों की समस्याओं को हल कैसे किया जाए इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने सुपरस्टार रजनीकांत जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं जन सेवा की भावना को देखते हुए उन्होंने ने अंबा प्रसाद को दक्षिण भारत आने हेतु आमंत्रण दिया।

Rajnikant ने झारखंड के मशहूर रजरप्पा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की

विदित हो कि सुपरस्टार रजनीकांत जी ने झारखंड के मशहूर रजरप्पा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी। वापस लौटते समय रांची में उन्होंने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से बातचीत में कहा कि रजरप्पा माता का दर्शन शानदार अनुभव रहा। बता दें कि रामगढ़ में स्थित रजरप्पा मंदिर को सिद्धपीठ माना जाता है। रांची से करीब 80 किमी की दूरी पर स्थित रजरप्‍पा में देवी छिन्नमस्तिका का मंदिर है, जिसे दूसरा सबसे बड़ा शक्तिपीठ माना जाता है।

 

 

 

यह भी पढ़े: जब मणिपुर जल रहा है तो पीएम मोदी चुटकुले सुना रहे हैं: Rahul Gandhi

 

 

↑
Exit mobile version