NTA पर Amba Prasad का बड़ा हमला, बोलीं- “23 लाख छात्रों का भविष्य कौन तय करेगा?”
NTA में भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं”, अंबा प्रसाद का बड़ा आरोप
admin
Amba Prasad
रांची: राजधानी रांची स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में Amba Prasad ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। इस दौरान झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष Keshav Mahato Kamlesh और कांग्रेस प्रवक्ता Rakesh Sinha भी मौजूद रहे। अंबा प्रसाद ने आरोप लगाया कि NTA कई जगह घोटालों में लिप्त है, जिससे लाखों छात्र आर्थिक और मानसिक परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा प्रणाली में लगातार गड़बड़ियां देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।
“700 करोड़ खर्च, लेकिन छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा?”: Amba Prasad
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अंबा प्रसाद ने कहा कि एक परीक्षा आयोजित कराने में करीब 700 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन जब पेपर लीक और गड़बड़ियों की घटनाएं सामने आती हैं तो 23 लाख छात्रों के भविष्य की जिम्मेदारी कौन लेगा? उन्होंने शिक्षा मंत्री से इस मामले में जवाबदेही तय करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
ED-CBI पर भी साधा निशाना: Amba Prasad
AICC सचिव ने केंद्रीय जांच एजेंसियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ED और CBI विपक्षी नेताओं के घरों तक तो पहुंच जाती हैं, लेकिन NTA में कथित भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा एजेंसी में भ्रष्टाचार के अड्डे बन गए हैं और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।
सुप्रीम कोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग: Amba Prasad
अंबा प्रसाद ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटालों में शामिल लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, यहां तक कि आजीवन कारावास तक का प्रावधान होना चाहिए।
झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर भी उठे सवाल
झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को लेकर पूछे गए सवाल पर अंबा प्रसाद ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह सिस्टम का हिस्सा नहीं हैं और इस पर सक्षम अधिकारी ही बेहतर जवाब दे सकते हैं।