Amar Kumar Bauri की पहल से 1000 ठेका मजदूरों और 1000 से ज्यादा रैयतों को मिला उनका हक

Ranchi: नेता प्रतिपक्ष Amar Kumar Bauri की पहल के बाद 1000 ठेका मजदूरो और 1000 से ज्यादा रैयतों को मिला उनका हक़।

Amar Kumar Bauri की हस्तक्षेप से मजदूरों की तीन सूत्री मांगों पर सहमति

वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में चल रहे ठेका मजदूर एवं रैयतों के विरोध के बाद आज नेता प्रतिपक्ष सह चंदनकियारी विद्यायक अमर कुमार बाउरी वेदांता गेट पहुंचे। जहाँ पर रेक श्रमिकों के चल रहे धरना को उन्होंने सम्बोधित किया एवं उनकी तीन सूत्री मांगों को वेदांत इलेक्ट्रोस्टील के अधिकारियों के समक्ष रख।

Amar Kumar Bauri  News: रैयतों को मिलेगा 18,000 से 22,000 रुपये तक का वेतन

मैनेजमेंट के साथ हुई वार्ता में मैनेजमेंट ने मजदूरों के सभी तीन सूत्री मांगों पर अपनी मंजूरी दी। जिसमे 80 रैक का भुगतान हर महीना करने तथा उनके PF /ESI से सम्बंधित हर चीज़ पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। साथ ही 1000 से ज्यादा रैयतों को जो उनका हक़ अधिकार मिलना चाहिए था, उनको उनके पे स्केल के हिसाब से 18000 से 22000 रुपया मिलेगा।

मजदूरों के पलायन पर लगेगा विराम: Amar Kumar Bauri 

वार्ता के बाद नेता प्रतिपक्ष ने सभी मजदूरों को बधाई देते हुए कहा कि उनके वर्षों की लड़ाई पर आज विराम लग गया है। वेदांता इलेक्ट्रोस्टील ने उनकी सभी तीन मांगो पर अपनी सहमति जता दी है। जिसके बाद क्षेत्र से किसी प्रकार का पलायन नहीं होगा और यहां के रैयतों को वेदांता इलेक्ट्रोस्टील में सम्मानजनक नौकरी भी मिलेगा।

बाहर के लोगों की बहाली बंद, स्थानीय बेरोजगारों को मिलेगा नियोजन: Amar Kumar Bauri 

ज्ञात हो कि बांधडीह रेलवे साइडिंग के करीबन 1000 (एक हज़ार) मजदूर डेढ़ साल से भुखमरी के कगार में है। जिस कारण यहां के मजदूर पलायन कर रहे हैं वही कई मजदूरों के मौत भी हो चुकी है मजदूरों की मांग है कि

1) सड़क मार्ग से कंपनी द्वारा लाया जा रहा है कच्चा माल अविलंब बंद किया जाए ।
2) कम से कम 80 रेक बांधडीह रेलवे साइडिंग में हर महीना मंगाया जाए ताकि मजदूरों को रोजगार मिल सके एवं परिवार चला सके।
3) इलेक्ट्रोस्टील वेदांत के द्वारा धड़ले से बाहर के लोगों का बहाली हो रही है, इनको अविलंब बंद करते हुए यहां के स्थानीय बेरोजगारों को नियोजन दिया जाए।

नेता प्रतिपक्ष के वार्ता के बाद वेदांत इलेक्ट्रोस्टील ने उपरोक्त सभी भागों को मान लिया है और जल्द ही उसे पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।

 

 

 

यह भी पढ़े: Garhwa में बंदी की मौत के बाद भीड़ ने थाने पर हमला किया

Exit mobile version