BiharHeadlinesNationalPoliticsStates

राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी से मिलेंगे AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, समर्थन पर होगी अहम चर्चा

राज्यसभा चुनाव से पहले तेजस्वी की कवायद तेज, आज AIMIM अध्यक्ष अख्तरुल ईमान से होगी मुलाकात

राज्यसभा की 5वीं सीट पर टिकी नजरें, तेजस्वी यादव से आज मिलेंगे AIMIM के अख्तरुल ईमान

पटना: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए होने वाले चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात तेजस्वी यादव के आवास पर होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा चुनाव को लेकर समर्थन और रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

दरअसल, राज्यसभा चुनाव में इस बार 5वीं सीट के समीकरण काफी दिलचस्प हो गए हैं। एनडीए सभी पांच सीटों पर जीत का दावा कर रहा है, वहीं राजद ने भी अपना एक उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है। ऐसे में विपक्ष के लिए हर एक वोट बेहद अहम माना जा रहा है।

मंगलवार को तेजस्वी आवास पर हुई थी बैठक

मंगलवार को तेजस्वी यादव ने अपने आवास पर महागठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं और विधायकों के साथ बैठक की थी। इस दौरान चुनावी रणनीति पर चर्चा के साथ-साथ नेताओं के लिए मटन पार्टी भी आयोजित की गई थी।

इस बैठक में बीएसपी और AIMIM के विधायकों को भी बुलाया गया था, लेकिन दोनों दलों के विधायक शामिल नहीं हुए। हालांकि महागठबंधन के अन्य घटक दलों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की गई।

विधायकों को समय पर पहुंचने का निर्देश

सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी यादव ने अपने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि मतदान के दिन समय पर विधानसभा पहुंचें और किसी तरह की चूक न हो। राज्यसभा चुनाव में एक-एक वोट की अहमियत होती है, इसलिए सभी विधायकों की मौजूदगी जरूरी बताई गई है।

राजद का दावा – हमारे पास 41 विधायक

बैठक के बाद राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने दावा किया कि राजद उम्मीदवार की जीत तय है। उन्होंने कहा कि उनके पास 41 विधायकों का समर्थन है। AIMIM के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी लोग साथ आएंगे।

AIMIM और BSP की भूमिका अहम

राज्यसभा चुनाव में AIMIM के 5 विधायक और BSP का 1 विधायक अहम भूमिका में हैं। अगर इन दलों का समर्थन राजद को नहीं मिलता है, तो राजद उम्मीदवार के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। ऐसे में तेजस्वी यादव और अख्तरुल ईमान की मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button