HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

AJSU: अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ का एकदिवसीय राजस्तरीय अधिवेशन 15 अक्टूबर को

अधिवेशन में राज्य के 24 जिला के सभी 37 बार संघों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

रांची। AJSU पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ का एकदिवसीय राज्यस्तरीय अधिवेशन 15 अक्टूबर को रीताश्री बैंक्वेट हॉल, बड़गाई, बूटी मोड़, बरियातू रोड, रांची में होगा। अधिवेशन में पूरे प्रदेश के 24 जिला के सभी 37 बार संघों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

AJSU पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने रांची स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान ये बातें कही।

डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि अधिवेशन का संचालन कई सत्रों में किया जाएगा, जिसमें सांगठनिक, राजनीतिक विषयों के साथ-साथ भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो शामिल होंगे। साथ ही बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व न्यायाधीश एवं आजसू पार्टी के वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे से की जाएगी।

AJSU पार्टी के भावी कार्यक्रम –

आजसू पार्टी के भावी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि अखिल झारखण्ड महिला संघ का राज्य के सभी 24 जिलों में जिलास्तरीय सम्मेलन 16 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा तथा 18 अक्टूबर को कोल्हान प्रमंडल का प्रमंडलस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह शपथ ग्रहण समारोह चांडिल डैम क्षेत्र में किया जाना तय है, जिसमें पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुदेश कुमार महतो भी शामिल होंगे।

प्रमंडलस्तरीय सम्मेलन में कोल्हान प्रमंडल के सभी तीन जिला, 48 प्रखंड एवं 686 वार्ड/पंचायत के पदाधिकारी तथा केंद्रीय कमिटी एवं सभी अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान अखिल झारखण्ड अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भरत चंद्र महतो, महासचिव जेपी महतो, अंजीत कुमार, अध्यक्ष,रांची जिला, प्रदेश संयोजक राधेश्याम गोस्वामी, डॉ. एमबी सुब्रह्मण्यम, लाल साहेब, मिथिलेश कुमार, भजोहरी महतो, धनेश्वर महतो, अकील महतो आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

 

 

यह भी पढ़े: केंद्र ने टीवी चैनलों, डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म से सट्टेबाजी के विज्ञापन दिखाने पर प्रतिबंध लगाने को कहा

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button