HeadlinesJharkhandStatesTrending

JPSC-JSSC आंदोलन को अभिजीत दीपके का समर्थन, छात्रा बोली- ‘आपने कहा था, दुनिया झुकती है…’

JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों को CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का समर्थन मिला। छात्रा ने उन्हें उनका चर्चित संदेश भी याद दिलाया।

JPSC-JSSC आंदोलन को मिला अभिजीत दीपके का समर्थन, छात्रा ने याद दिलाया उनका चर्चित संदेश

‘आपने कहा था- दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए’, छात्रा की अपील पर बोले CJP संस्थापक

Ranchi: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर जारी छात्र आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर से भी समर्थन मिलने लगा है। CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आंदोलनरत छात्रों के समर्थन का ऐलान करते हुए कहा कि उनका संगठन झारखंड के छात्रों के साथ मजबूती से खड़ा है।

सोशल मीडिया पर जताया समर्थन

अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने झारखंड में आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर कथित NEET पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन में जिस तरह CJP ने छात्रों का साथ दिया था, उसी तरह झारखंड के छात्रों की मांगों का भी समर्थन किया जाएगा।

छात्रा ने याद दिलाई पुरानी बात

छात्रों से बातचीत के दौरान एक छात्रा ने अभिजीत दीपके से कहा, “हम आपका समर्थन चाहते हैं। आपने दिल्ली में जिस तरह आंदोलन किया, उसी तरह यहां भी साथ दीजिए। आपने कहा था कि ‘दुनिया झुकती है, झुकाने वाला चाहिए’.” छात्रा की इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

पांचवें दिन भी जारी रहा आंदोलन

JPSC की 14वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, JSSC-CGL और अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्र लगातार पांचवें दिन भी रांची में प्रदर्शन करते रहे। 29 जुलाई से छात्र अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

प्रदर्शन के दौरान छात्र CBI जांच, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और आयोगों में व्यापक सुधार की मांग कर रहे हैं। आंदोलन स्थल पर छात्रों ने “JPSC में CBI जांच का आदेश दो”, “छात्र एकता जिंदाबाद” और “हेमंत सोरेन शर्म करो” जैसे नारे भी लगाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button