AAIB: विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इटली के अखबार Corriere della Sera की उस रिपोर्ट को पूरी तरह नकार दिया है जिसमें दावा किया गया था कि पायलट ने जानबूझकर फ्यूल स्विच बंद किया था। ब्यूरो ने इसे मात्र एक ‘अटकलबाजी’ करार दिया है।
अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत जांच- AAIB
AAIB ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी तरह तकनीकी और निष्पक्ष है:
- नियम: जांच ‘एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट रूल्स 2025’ और ICAO एनेक्स 13 के वैश्विक मानकों के तहत हो रही है।
- उद्देश्य: जांच का मकसद किसी पर दोष मढ़ना नहीं, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षा सुधार करना है।
- प्रक्रिया: अंतिम रिपोर्ट में ब्लैक बॉक्स, तकनीकी डेटा और मानवीय कारकों के गहन विश्लेषण के बाद ही निष्कर्ष दिया जाएगा।
मीडिया के लिए सख्त निर्देश- AAIB
ब्यूरो ने मीडिया संस्थानों से जिम्मेदारी बरतने की अपील की है:
- भ्रम से बचें: अपुष्ट खबरों से जनता में डर पैदा होता है।
- धैर्य जरूरी: बड़े हादसों की जांच कई चरणों में होती है, इसलिए अंतिम रिपोर्ट का इंतजार करना अनिवार्य है।
पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही AI-171 उड़ान भरते ही ऊंचाई नहीं पा सकी और एक इमारत से टकरा गई थी। इस भीषण हादसे में विमान सवारों सहित कुल 260 लोगों की जान गई थी, जबकि केवल एक यात्री चमत्कारिक रूप से बच पाया था।



