Jharkhand Congress द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम ‘‘आ अब लौट चले’’
admin
Avinash Pande
रांची: Jharkhand Congress द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम ‘‘आ अब लौट चले’’ के तहत लगातार Congress के प्रति लोगों का रूझान बढ़ा है और यही कारण है कि राजनैतिक, सामजिक, एवं प्रशासनिक स्तर के लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
Details of my Jharkhand Tour Programme on the coming 10th & 11th December to attend Lok Sabha Coordination Committee Meetings and some other important events. @INCIndia@INCJharkhandpic.twitter.com/UJ0axwvbw9
इस कड़ी में आगामी 10 दिसम्बर 2023 दिन रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री अविनाश पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के समक्ष कांग्रेस नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए एवं राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा द्वारा दिये जा रहे संदेशों से प्रभावित होकर राज्य प्रशासनिक पदाधिकारी डॉ संजय सिंह, एवं कारगिल युद्ध के योद्धा हृदयानंद यादव कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
Jharkhand Congress कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान से लोग का रूझान बढ़ा है
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने बताया कि लगातार राजनीतिक दल, सामाजिक कार्यकर्ताओं का संपर्क कांग्रेस की सदस्यता लेने के लिए किया जा रहा है। जो इस बात को दर्शाता है कि झारखंड में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा दिये जा रहे कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान से लोग का रूझान बढ़ा है।