अबुआ आवास पर BJP का हमला: 20 लाख का वादा, 20 हजार में सिमटी योजना

हजारों करोड़ का घोटाला?” अबुआ आवास पर प्रतुल शाह देव के गंभीर आरोप

अबुआ आवास पर BJP का बड़ा आरोप: “20 लाख का वादा, 20 हजार में सिमटी योजना” – प्रतुल शाह देव

रांची: Bharatiya Janata Party के प्रदेश प्रवक्ता Pratul Shah Deo ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की अबुआ आवास योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की आशंका है। उन्होंने दावा किया कि यह योजना अपने लक्ष्य से काफी पीछे है और इसमें “हजारों करोड़ के घोटाले की बू” आ रही है।

“20 लाख घर का लक्ष्य, सिर्फ 19,650 पूरे”

प्रेस वार्ता में प्रतुल शाह देव ने कहा कि राज्य सरकार ने 2027 तक 20 लाख घर बनाने का लक्ष्य रखा था, लेकिन अब तक सिर्फ करीब 19,650 आवास ही पूरे हो सके हैं

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में योजना के तहत करीब 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, बावजूद इसके जमीनी स्तर पर प्रगति बेहद धीमी है।

लक्ष्य पाने के लिए रोज 2700 घर बनाने होंगे

प्रतुल ने आंकड़ों के जरिए सरकार को घेरते हुए कहा कि:

उनका कहना था कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह लक्ष्य हासिल करना मुश्किल नजर आता है।

PM आवास योजना से तुलना

भाजपा प्रवक्ता ने केंद्र सरकार की Pradhan Mantri Awas Yojana का हवाला देते हुए कहा कि:

उन्होंने कहा कि इस योजना ने महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है, जबकि झारखंड में अबुआ आवास योजना अपने उद्देश्य से भटकती दिख रही है।

“गरीबों तक पैसा नहीं पहुंच रहा”

प्रतुल शाह देव ने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में हजारों करोड़ का आवंटन होने के बावजूद लाभार्थियों तक राशि समय पर नहीं पहुंच रही है।

उन्होंने कहा कि इससे गरीबों और महिलाओं के साथ “धोखा” हो रहा है और योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

उच्चस्तरीय जांच की मांग

भाजपा ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि फंड आवंटित हो रहा है, लेकिन लाभार्थियों तक नहीं पहुंच रहा, तो इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए।

प्रेस वार्ता में सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह और अशोक बड़ाइक भी मौजूद रहे

Exit mobile version