HeadlinesJharkhandStatesTrending

रांची के जैप-1 में कल पासिंग आउट परेड, CM हेमंत सोरेन की मौजूदगी में 6 DSP और 334 जवान होंगे शामिल

कई महीनों से था पासिंग आउट परेड का इंतजार

जैप-1 में गुरुवार को होगा पासिंग आउट परेड, 6 डीएसपी और 334 पुलिसकर्मी लेंगे दीक्षा, CM हेमंत सोरेन करेंगे सलामी

 

रांची। राजधानी रांची के डोरंडा स्थित झारखंड आर्म्ड पुलिस (जैप)-1 परिसर में गुरुवार को भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर छह पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और 334 प्रशिक्षित पुलिसकर्मी औपचारिक रूप से पुलिस सेवा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में समारोह में शामिल होंगे और परेड की सलामी लेंगे।

 

समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बुधवार को जवानों और अधिकारियों का फुल ड्रेस रिहर्सल कराया गया। कार्यक्रम में पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा, एडीजी प्रिया दुबे, एडीजी मनोज कौशिक, आईजी प्रभात कुमार, आईजी पंकज कंबोज, आईजी मयूर पटेल, डीआईजी मनोज रतन चौथे, रांची एसएसपी राकेश रंजन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

कई महीनों से था पासिंग आउट परेड का इंतजार

 

जानकारी के अनुसार, मुसाबनी स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षुओं की अंतिम परीक्षा सितंबर 2025 में आयोजित की गई थी। नवंबर 2025 में परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद से ही जवान पासिंग आउट परेड का इंतजार कर रहे थे।

 

प्रशिक्षण पूरा करने वाले 334 जवानों में रांची, जमशेदपुर, धनबाद, विशेष शाखा, रेलवे पुलिस, पीटीसी तथा जैप-1, जैप-2, जैप-3, जैप-5, जैप-7, जैप-8, जैप-9 और जैप-10 के जवान शामिल हैं।

 

पासिंग आउट परेड के साथ ही ये सभी जवान राज्य पुलिस बल का हिस्सा बनकर विभिन्न इकाइयों में अपनी सेवाएं देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button