UncategorizedHeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Congress News: भाजपा के आदिवासी नेताओं को डूब कर मर जाना चाहिए

सत्ता के नशे में चूर अहंकारी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना

Ranchi: Congress News: मध्यप्रदेश राज्य के भाजपा शासन में सत्ता के नशे में चूर अहंकारी भाजपा कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी युवक पर पेशाब करने की घटना को लेकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आज संध्या 4ः30 बजे अल्बर्ट एक्का चौक में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों के अंदर इस घिनौनी घटना को लेकर काफी आक्रोश दिखा।

मध्यप्रदेश में लगभग 4000 आदिवासियों के साथ अत्यचार और दुर्राचार हुआ है: Rajesh Thakur

इस मौके पर प्रदेश Congress अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कल जो अमानवीय दृश्य आया है, इससे साफ पता चलता है कि भाजपा के कार्यकर्ता इतने अहंकार में डूब गए हैं। पहले तो अल्पसंख्यकों के साथ ऐसा होता था, लगातार उत्तर प्रदेश में दलितों के साथ हो रहा है अब मध्यप्रदेश में लगभग 4000 आदिवासियों के साथ अत्यचार और दुर्राचार हुआ है। इस तरह का मामला सामने आया तब बाबूलाल मरांडी जी भाजपा कार्यालय में लड्डू बंटवा रहे थे। खुशियां मनाई जा रही थी कि बाबूलाल मरांडी प्रदेश के अध्यक्ष बनाये गए हैं।

CONGRESS

भाजपा के लिए भाजपा का कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है लेकिन आदिवासी आमजनता महत्वपूर्ण नहीं है: Rajesh Thakur

बाबूलाल मरांडी को इतना भी नहीं हुआ कि इस घटना पर निंदा करें। उनके लिए भाजपा का कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है लेकिन आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक आमजनता महत्वपूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना की निंदा देश के सभी दलों के लोगों को करनी चाहिए। आज कंाग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में पुतला दहन कार्यक्रम रखा और मध्यप्रदेश के भ्रष्ट मुख्यमंत्री से मांग किया है कि कुकृत्य अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलवायें अन्यथा वहां के राज्यपाल और देश के प्रधानमंत्री से मांग करेंगे कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इस्तीफा लें।

भाजपा के आदिवासी नेताओं को डूब कर मर जाना चाहिए: Bandhu Tirkey

प्रदेश Congress कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की ने कहा कि जो आदिवासी का अपने-आप को हितैशी कहलाता है, आदिवासियों को तरह-तरह की बात बोलकर बरगलातें। देश देख रहा है कि भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा आदिवासी के माथा पर पिशाब कराया जा रहा है। यह कैसी विडंबना है भाजपा के आदिवासी नेताओं को डूब कर मर जाना चाहिए।

यह भी पढ़े:CBI की चार्जशीट के बाद सुशील मोदी ने कहा, तेजस्वी को तुरंत बर्खास्त करें

मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता के द्वारा आदिवासी युवक के उपर पिशाब करना पूरे देश को शर्मसार किया है। यह घटना भाजपा शासन में आदिवासियों को प्रताड़ित एवं अपमानित करने की चरम सीमा है। भाजपा के आदिवासियों के प्रति निकृष्ट मानसिकता को उजागर करते हुए उनके झूठे आदिवासी प्रेम का पर्दाफाश करना अत्यंत आवश्यक है।

Congress News: आदिवासियों का अपमानित और प्रताड़ित किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: Pradeep Yadav

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सब का साथ की बात करते हैं दूसरी तरफ भाजपा के कार्यकर्ता देश के आदिवासियों के साथ कैसा व्यवहार कर रहे है वो पूरा देश देख रहा है। आदिवासियों का अपमानित और प्रताड़ित किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

CONGRESS

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमा खलखो, अमुल्य नीरज खलखो, राकेश सिन्हा, विनय सिन्हा दीपू, डॉ एम तौसीफ, राजीव रंजन प्रसाद, सतीष पॉल मुंजनी, ईश्वर आनंद, सूर्यकांत शुक्ला, गजेन्द्र सिंह, अजहर रब्बानी, नेली नाथन, राजेश सिन्हा सन्नी, अमरेन्द्र सिंह, रामाकांत आनंद, सुरेन राम, उज्ज्वल तिवारी, भानू प्रताप बड़ाईक, राजन वर्मा, सलीम खान, जगदीश साहु, निरंजन पासवान, राजू राम, अजय सिंह, अख्तर अली, गुलाम रब्बानी, उमर खान, राखी कौर, प्रियदर्शनी, नीतू देवी, रेश्मा परवीन, दिनेश लाल सिन्हा हबीबुल्लाह, दीपक राम, राजीव प्रकाश चौधरी सहित सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल थे।

यह भी पढ़े: Tabrez Ansari की हत्या के 4 साल बाद 10 आरोपी दोषी करार; सजा 5 जुलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button