HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

मंडा पुजा झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर व आस्था का महापर्व है : Amba Prasad

पतरातू प्रखंड क्षेत्र के ग्राम निम्मी में हुआ मंडा पूजा का आयोजन, विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर किया कार्यक्रम का उद्घाटन

पतरातू : Amba Prasad: पतरातू प्रखंड क्षेत्र के ग्राम निम्मी में शिव आस्था का महापर्व मंडा पूजा का आयोजन किया गया। आयोजित शिव मंडा पूजा में विधायक अंबा प्रसाद ने शिरकत किया एवं भगवान शिव से क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली हेतु प्रार्थना की।

Amba Prasad

इस दौरान विधायक ने आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया एवं मंच से शिव भक्तों को मंडा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

मंडा पूजा के अवसर पर ग्राम निम्मी पहुंचने पर विधायक Amba Prasad का सांस्कृतिक रीति रिवाज के अनुसार नृत्य व गीत गाकर तथा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक ने शिव मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की तथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि मंडा पूजा झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर और शिव आस्था का महापर्व है, हम सभी को इसे सहेज कर रखना है इसे बढ़ाना है।

हम सबको मिलकर झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ाने के साथ साथ पूरी दुनिया से इसका परिचय कराना है। Amba Prasad ने कहा कि झारखंड का यह पारंपरिक लोक पर्व हर साल धूमधाम से मनाया जाता है और यह पर्व अच्छी बारिश, खेती और समृद्धि के लिए मनाया जाता है वहीं उन्होंने पूजा समिति के आयोजन कर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि महापर्व मंडा पूजा के द्वारा सभी ग्राम वासियों को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है।

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रतिबंधित PFI के सदस्य को बिहार एटीएस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button