HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

पर्यावरण का संरक्षण से सभी का संरक्षण है – C.P Radhakrishnan

विकास भारती द्वारा पर्यावरण संरक्षण का कार्य सराहनीय- राज्यपाल

Ranchi: माननीय राज्यपाल श्री C.P Radhakrishnan ने कहा कि पर्यावरण पर ही हमारा जीवन आधारित है। पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक व्यक्ति के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।

अगले वर्ष पूरे राज्य में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है

उन्होंने कहा कि ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर आज राज भवन में 50 से अधिक पौधे लगाये गए। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष पूरे राज्य में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है जिसमें 10 प्रतिशत नीम के पौधे होंगे एवं शेष 90 प्रतिशत फलदार पौधे होंगे, जिससे सभी को निःशुल्क फल प्राप्त हो सकेगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों के पोषण की दिशा में यह सार्थक कदम होगा। उन्होंने कहा कि झारखण्ड प्रदेश हरियाली का प्रतीक है, जहाँ लोग सरहूल जैसे अहम पर्व के अवसर पर वृक्षों की पूजा करते हैं।

C.P Radhakrishnan

राज्यपाल महोदय आज विकास भारती बिशुनपुर द्वारा आरोग्य भवन, बरियातु, राँची में आयोजित ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विगत दिनों वे गुमला स्थित विकास भारती बिशुनपुर भी गये थे: C.P Radhakrishnan

माननीय राज्यपाल ने विकास भारती के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति विकास भारती संस्था का कार्य समाजहित में सार्थक है। विकास भारती ने अपने कार्यों से समाज के समक्ष अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा विगत दिनों वे गुमला स्थित विकास भारती बिशुनपुर भी गये थे, जहाँ उन्होंने इस संस्था की गतिविधियों को निकटता से देखा।

 

उक्त अवसर पर उनके द्वारा वहाँ ‘सिनगी दई वन विज्ञान केंद्र’ नामक उत्कृष्टता केंद्र के रूप में विकसित होने वाले एक केंद्र की आधारशिला भी रखी गई। उन्होंने विकास भारती संस्था का जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे कार्यों की भी सराहना की।

प्रधानमंत्री जी द्वारा अच्छे कार्य करने वाले लोगों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है: C.P Radhakrishnan

राज्यपाल महोदय ने कहा कि सभी को प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए। प्लास्टिक के उपयोग से हमारा पर्यावरण दूषित हो रहा है। हम जब भी बाजार जाएँ तो थैला लेकर जाएँ, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें। हमें थैला या बर्तन लेकर चलने में शर्म नहीं करना चाहिए, स्वास्थ्य व पर्यावरण के प्रति सदैव सचेष्ट रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के अच्छे कार्यों की सराहना की जानी चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा अच्छे कार्य करने वाले लोगों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

C.P Radhakrishnan

स्वागत भाषण सचिव, विकास भारती बिशुनपुर पद्मश्री श्री अशोक भगत ने किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: गठबंधन को मजबूत करने के लिए झारखंड सरकार की बोर्ड नियुक्ति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button