HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

रांची जिला Congress कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ.राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई

Ranchi: Congress: आज दिनांक 27/05/2023 को रांची जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष डॉ.राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

Congress News: आम लोगों की समस्याओं के निवारण के सार्थक प्रयास किए जाएंगे

बैठक में सर्वप्रथम भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। बैठक में पंडित नेहरू जी के देश निर्माण में दिये गये योगदान का स्मरण करते हुए निर्णय लिया गया कि गाँव-पंचायत से लेकर प्रखण्ड एवं जिला स्तर तक आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 1 जून से कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जन समस्या समाधान शिविर लगाया जाएगा, जिसके माध्यम से आम लोगों की समस्याओं के निवारण के सार्थक प्रयास किए जाएंगे।

Congress News: सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगण को माला पहनाकर स्वागत किया गया

बैठक में डिजिटल सदस्यता अभियान को तेज करने एवं अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि पुराने वरिष्ठ और समर्पित कांग्रेसजनों को सम्मानित किया जाएगा, इसके लिए प्रखण्ड,मंडल, जिला प्रभारी और स्वयं जिला अध्यक्ष प्रखण्डों का दौरा करेंगे। बैठक में सभी प्रखण्ड एवं मंडल क्षेत्र के लिए प्रभारियों की भी घोषणा की गई और सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगण को माला पहनाकर स्वागत किया गया।

Congress News: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भावी कार्यक्रम एवं रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई

बैठक में जिला कमिटी के सभी पदाधिकारी, अग्रणी मोर्चा-संगठनों के जिला पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगण उपस्थिति थे। इस बैठक में आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भावी कार्यक्रम एवं रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

Congress

आज की इस बैठक के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह जिला प्रभारी शिव कुमार भगत थे। बैठक में मुख्य रूप से नागेंद्र गोस्वामी, विनोद सिंह, शाहिद अहमद, मेरी तिर्की,महताब आलम,डॉ. इलयास मजीद, संजय सरैया,अशोक गुप्ता, प्रेमनाथ मुण्डा, शिवटहल नायक, संजय कुमार, अनिता देवी, मजकुर आलम शिद्दकी,नागेश्वर महतो,चंदन बैठा, अश्फाक आलम, जाकिर अंसारी, अजगुत महतो, शहाबीर लोहरा,विक्टोरिया देवी, साबिर अंसारी, विश्राम महतो, गुलज़ार अहमद,अमाल खान,कुशल उरांव,सुषमा हेम्ब्रम, बालेश्वर यादव, तुलसी खरवार, संजर खान, अर्चना मिश्रा, मनीष कुमार,निशिकांत गोंझु,रहमतुल्ला, कार्तिक चंद्र महतो, राजकुमार महतो, राजकिशोर मुण्डा, इश्तियाक अंसारी,मंगा उरांव, कृष्ण कुमार चटर्जी, करमा उरांव,रमेश महली, जयंत बारला, नसीम अंसारी, प्रभाकर मिश्रा सहित जिला कमिटी के पदाधिकारिगण, प्रखण्ड अध्यक्षगण एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगण शामिल थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: फल फूल रहा झारखंड-बिहार सीमा पर अवैध शराब का धंधा

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button