HeadlinesJharkhandPoliticsStatesTrending

Congress की जयभारत सत्याग्रह कार्यक्रम आज राज्य के दुमका एवं जामताड़ा में संपन्न हुई।

रांची। झारखंड प्रदेश Congress कमिटी के तत्वावधान में चल रहे राज्यव्यापी जयभारत सत्याग्रह कार्यक्रम आज राज्य के दुमका एवं जामताड़ा में संपन्न हुई।

Jharkhand Congress: अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म किया जा रहा है: Avinash Pandey

जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम में बडे पैमाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है।जयभारत सत्याग्रह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि अड़ानी को बचाने के लिए पूरी सरकारी तंत्र कार्य कर रही है जो देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड है। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी को खत्म किया जा रहा है। लोग महंगाई से परेशान है।

Congress News: हम सब मिलकर इस संघर्ष को आगे बढ़ायेंगे और जीत हासिल करेंगे: Avinash Pande

अपने बच्चे को दूध तक नहीं पीला पा रहे हैं, रसोई गैस की कीमत एक हजार के पार चला गया, पेट्रोल-डीजल 100 के पार हो गया है, गरीब ग्रामीणों को आटा और तेल नसीब नहीं हो रहा है। लेकिन देश के मोदी सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। हम सब मिलकर इस संघर्ष को आगे बढ़ायेंगे और जीत हासिल करेंगे। देश की संपत्ति को बचने वाली सरकार को उखाड़ फेकेंगे एक आजादी की लड़ाई और लड़ने के लिए हमें आपका साथ चाहिए।

Congress News: केन्द्र में बैठी सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए तुली है: Rajesh Thakur

लोकतंत्र बचाने के लिए सत्याग्रह की ही जरूरत है। क्योंकि केन्द्र में बैठी सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने के लिए तुली है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जनता से किये वायदे को भूल कर अपने हितों के लिए काम कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी निडर होकर देश के जनता की मुद्दों को मजबूती  के साथ उठाने का काम कर रहे हैं।

Congress

Congress News: देश आज विषम परिस्थति के साथ गुजर रहा है: Rajesh Thakur

हम इस सत्याग्रह के माध्यम से राहुल जी के संदेशों को घर-घर पहुंचाने का काय करेंगे। उन्होंने कहा कि देश आज विषम परिस्थति के साथ गुजर रहा है। केन्द्र की सरकार के द्वारा ही राजनीतिक मर्यादाओं को तार-तार किया जा रहा है। भारत की गंगा जमुना तहजीब को खत्म करने का माहौल भाजपा के द्वारा तैयार किया जाता है और इसके केन्द्र के मंत्री अमलीजामा पहनाते हैं।

इस कार्यक्रम में पूर्व केन्द्र मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, विधायक प्रदीप यादव, फुरकान अंसारी, डॉ इरफान अंसारी आदि ने भी संबोधित किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह भी पढ़े: प्रख्यात बिचौलिया विशाल चौधरी के ऑफिस मे प्रधान सचिव Arun Ekka फाइलों को निपटाते दिखे

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button