
Ranchi: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल CP Radhakrishnan के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। राज्यपाल ने सोमवार को अपने अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों का बखान किया।
माननीय राज्यपाल श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने आज पंचम झारखण्ड विधान सभा के एकादश (बजट) सत्र को संबोधित किया। pic.twitter.com/j50U3vWohA
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) February 27, 2023
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारत के सुनहरे भविष्य में अपना योगदान देने के लिए कृत संकल्प है। इसके साथ ही गुमला लोहरदगा और धनबाद में नए समाहरणालय के निर्माण की भी बात की।
राज्यपाल ने अपने अभिभाषण की शुरुआत हिंदी में की। उन्होंने झारखंड के शहीदों को नमन किया इसके पश्चात अपना पूरा भाषण अंग्रेजी में दिया। झारखंड के विधायक कौन से बोला कि उम्मीद है कि झारखंड के विकास में आप अपनी भूमिका निभाएंगे। सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए राज्यपाल ने बोला कि करो ना संग कट के दरमियां झारखंड में प्रति व्यक्ति आय ₹71000 से अधिक थी। इसके पश्चात बढ़कर ₹78000 से ज्यादा हो गई। यह बताता है कि झारखंड की सरकार विकास के लिए काम करती है।
कृषको के खाते में ट्रांसफर किए 461 करोड रुपए: CP Radhakrishnan
CP Radhakrishnan ने कहा कि किसान अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। खर्च बढ़ने एवं सूखा के कारण से किसानों को परेशानी झेलनी पड़ी। राज्य सरकार ने कृषि ऋण माफी योजना की शुरुआत की, जिसका फायदा 4.5 लाख कृषकों को मिला। छबीस जिलों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया और इसके लिए केंद्र से 9681 करोड रुपए मांगे। केंद्रीय टीम ने राज्य का दौरा किया। हमारी सरकार ने 461 करोड रुपए सीएम सुखाड़ राहत योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में ट्रांसफर किया। कृषक को ₹3500 मिले।

600000 से ज्यादा किसानों को किसान क्रेडिट स्कीम का मिला फायदा: CP Radhakrishnan
राज्यपाल ने किसान क्रेडिट स्कीम की भी बात की और कहां इस योजना के तहत 6.30 लाख कृषकों को कम ब्याज पर 3300 करोड रुपए का ऋण मिला। मछली पालन में झारखंड में अव्वल प्रदर्शन किया है। सरकार मत्स्य पालन में राज्य के लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। मछली पालन करने वालों में आय की वृद्धि हुई है। 2022-23 में 2.95 लाख मेट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि 6586 मत्स्य मित्रों के द्वारा रिकॉर्ड उत्पादन की ओर बढ़ रहे हैं।
39000 लोगों को मिला मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का फायदा: CP Radhakrishnan
झारखंड के 40000 लोगों को इस योजना का लाभ मिला है। इस योजना में सरकार ने ₹40 करोड खर्च किए। इतना ही नहीं झारखंड मिल्क फेडरेशन को भी मजबूत किया जा रहा है, 22 जिलों में अभी 1.53 लाख लीटर दूध कलेक्शन रहा है इसे और ज्यादा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है।
गांव का विकास अर्थव्यवस्था की रीढ़: CP Radhakrishnan
लैंपस और पैक्स किसानों की रीढ़ है। उनका कंप्यूटराइजेशन किया जा रहा है। गांव के डेवलपमेंट से ही अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज को हमारी सरकार आगे बढ़ा रही है। बापू के सिद्धांतों को आगे बढ़ा रहे हैं। आजीविका सशक्तिकरण अभियान से 26 लाख लोगों को जोड़ा गया। यह अभियान ग्रामीण परिवारों को जैविक खेती से जोड़ रहा है।

राज्यपाल CP Radhakrishnan ने इन योजनाओं का किया जिक्र
सीपी राधाकृष्णन ने महिला किसान सशक्तिकरण बिरसा हरित ग्राम योजना मनरेगा पीएम आवास योजना सिंचाई परियोजनाओं के साथ-साथ खाद सुरक्षा योजना का भी जिक्र किया। आम लोगों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्यपाल ने राज्य सरकार की ओर से शुरू की गई पेंशन योजना का भी जिक्र किया। बेटियों को सशक्त बनाने एवं उच्च शिक्षा में ड्रॉपआउट रेट को घटाने के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में भी सदन को बताया। विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई स्कॉलरशिप योजनाओं के अलावा SC, ST अल्पसंख्यक और OBC विद्यार्थियों की फ्री कोचिंग की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।
स्कूलों में प्रारंभ किए गए स्मार्ट क्लास: CP Radhakrishnan
राज्यपाल ने बताया कि मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के द्वारा एससी, एसटी, अल्पसंख्यक, ओबीसी दिव्यांगों को किफायती दर पर बैंक लोन दिए जा रहे हैं। झारखंड में उत्कृष्ट स्कूलों के बारे में भी बताया। 160 करोड रुपए खर्च करके 48 उत्कृष्ट विद्यालय तैयार किए गए हैं। स्कूलों में स्मार्ट क्लास प्रारंभ किए गए हैं। बच्चों की आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पहली दफा झारखंड स्टेट ओलंपियाड 2022 का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा आठवीं नौवीं एवं दसवीं कक्षा के करीब 70000 स्कूली छात्रों ने भाग लिया था।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को 301 एकड़ जमीन का हस्तांतरण: CP Radhakrishnan
CP Radhakrishnan ने बताया कि बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को सरकार विस्तार करेगी। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से बात हो गई है। झारखंड सरकार ने 30 वर्षों के लिए एआई को 301 एकड़ जमीन का हस्तांतरण भी कर दिया है। रांची के अलावा जमशेदपुर और देवघर से हवाई जहाज की सेवा शुरू हो गई है। देवघर से दिल्ली और कोलकाता के लिए उड़ान शुरू हुई है, जबकि जमशेदपुर से भुवनेश्वर एवं कोलकाता को जोड़ा गया है।
यह भी पढ़े: क्या है Jharkhand सरकार का स्थानीय निति को लेकर प्लान?



