HeadlinesJharkhandStatesTrending

लातेहार के मंगरा में CM का आगमन, 10 KM तक सुरक्षा घेरा और 36 स्थानों पर तैनाती

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कल्पना सोरेन के साथ लातेहार के बरवाडीह स्थित मंगरा गांव पहुंचे। विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल हुए, सुरक्षा में 1000 से अधिक जवान तैनात रहे

लातेहार: CM हेमंत सोरेन पहुंचे बरवाडीह के मंगरा गांव, 1000 से अधिक जवानों ने संभाली सुरक्षा की कमान

लातेहार: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को विधायक कल्पना सोरेन के साथ लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरा गांव पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के पुत्र एवं अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के विवाह समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री के आगमन पर लातेहार पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री और अन्य विशिष्ट अतिथियों के दौरे को देखते हुए जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। डीआईजी किशोर कौशल और एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की गई।

10 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा का घेरा

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए मंगरा गांव और आसपास के करीब 10 किलोमीटर के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। इलाके के प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई और हर गतिविधि पर नजर रखी गई।

36 से अधिक संवेदनशील स्थानों पर तैनाती

सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक हजार से अधिक पुलिस जवानों को तैनात किया गया था। विधायक के पैतृक आवास समेत क्षेत्र के 36 से अधिक प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की भी तैनाती की गई थी।

समारोह के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अतिथियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button