HeadlinesJharkhandStatesTrending

मताधिकार पर बोले स्पीकर रवींद्र नाथ महतो, SIR और MMDR पर चर्चा

झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने मताधिकार को लोकतंत्र की आधारशिला बताया। SIR की कठिनाइयों और MMDR संशोधन 2026 पर चर्चा का आह्वान किया।

मताधिकार लोकतंत्र की आधारशिला, कोई पात्र नागरिक वोट के अधिकार से वंचित न रहे: स्पीकर रवींद्र नाथ महतो

रांची: झारखंड विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र के पहले दिन स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने लोकतांत्रिक अधिकारों, संवैधानिक जिम्मेदारियों और राज्य के आर्थिक हितों को लेकर महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने मताधिकार को लोकतंत्र की आधारशिला बताते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता जरूरी है, लेकिन यह सुनिश्चित करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि कोई पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

स्पीकर ने कहा कि विशेष सत्र में राज्य के लोकतांत्रिक अधिकारों, आर्थिक हितों और भविष्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री सह नेता सदन के अनुरोध पर 25 और 26 नवंबर 2026 को ये विशेष बैठकें बुलाई गई हैं।

नियम-15 के तहत बुलाई गईं विशेष बैठकें

रवींद्र नाथ महतो ने बताया कि झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र की बैठक 11 अगस्त 2026 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री की ओर से राज्यहित के दो महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श के लिए 25 और 26 नवंबर को सदन की बैठक बुलाने का अनुरोध किया गया।

इसी अनुरोध के आधार पर विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य-संचालन नियमावली के नियम-15 के तृतीय परंतुक के प्रावधान के तहत दो दिवसीय विशेष बैठकें आहूत की गई हैं।

झारखंड आंदोलन और शहीदों के संघर्ष को किया याद

अपने संबोधन में स्पीकर ने झारखंड राज्य गठन की 26वीं वर्षगांठ का उल्लेख करते हुए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा सहित राज्य निर्माण के लिए संघर्ष करने वाले वीर शहीदों और आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा कि झारखंड का गठन केवल एक नए भौगोलिक और प्रशासनिक क्षेत्र का निर्माण नहीं था, बल्कि यह यहां के लोगों की अस्मिता, अधिकारों, आकांक्षाओं और सामाजिक-आर्थिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि थी।

SIR की प्रक्रियागत कठिनाइयों पर पहले दिन चर्चा

विशेष सत्र के पहले दिन 25 नवंबर को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से संचालित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रियागत कठिनाइयों और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सरकार की ओर से संकल्प प्रस्तुत किए जाने की बात स्पीकर ने कही।

उन्होंने कहा कि झारखंड की भौगोलिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस प्रक्रिया पर गंभीरता से विचार करना जरूरी है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, मूलवासी समुदायों, सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, प्रवासी श्रमिकों, महिलाओं और बुजुर्गों के सामने आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी ध्यान दिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button