HeadlinesJharkhandStatesTrending

JTET 2026: झारखंड पुलिस अलर्ट, पांच जिलों को मिले 112 मेटल डिटेक्टर

परीक्षा की सुरक्षा और जांच के लिए रांची, धनबाद, पाकुड़, जामताड़ा और चाईबासा को 112 HHMD आवंटित किए गए।

JTET 2026: परीक्षा को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, पांच जिलों को मिले 112 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर

 

1 नवंबर को होगी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा, परीक्षार्थियों की सघन जांच और सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्पेशल ब्रांच ने उठाए कदम

 

रांची। झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) 2026 के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचार-मुक्त संचालन को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में है। 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के दौरान सुरक्षा और परीक्षार्थियों की सघन तलाशी सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल ब्रांच, रांची की ओर से विभिन्न जिलों को हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (HHMD) आवंटित किए गए हैं।

 

झारखंड अधिविद्य परिषद, रांची की ओर से आयोजित होने वाली परीक्षा को देखते हुए विभिन्न जिलों से हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर की मांग की गई थी। इसके बाद स्पेशल ब्रांच ने संबंधित जिलों को निर्देश जारी कर वाहन भेजकर धुर्वा स्थित एचएचएमडी संरक्षण केंद्र से सुरक्षा उपकरण प्राप्त करने को कहा है। परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद उपकरणों को सुरक्षित वापस लौटाने का भी निर्देश दिया गया है।

 

पांच जिलों को आवंटित किए गए मेटल डिटेक्टर

 

स्पेशल ब्रांच की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिलों को इस प्रकार हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर आवंटित किए गए हैं:

 

– रांची: 50

– धनबाद: 25

– पाकुड़: 12

– जामताड़ा: 12

– चाईबासा: 13

 

इस तरह इन पांच जिलों के लिए कुल 112 हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर आवंटित किए गए हैं।

 

परीक्षा के दौरान इन उपकरणों के जरिए परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी। पुलिस और प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी तरह की गड़बड़ी की आशंका को रोकना है।

 

JTET 2026 का आयोजन 1 नवंबर को होना है। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा संबंधी तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button