HeadlinesJharkhandStatesTrending

रांची में अब रफ्तार पर पहरा, 40-60 की स्पीड पार करते ही कटेगा ऑनलाइन चालान

40 और 60 की स्पीड पार करते ही कटेगा चालान, SVD कैमरों से होगी निगरानी

रांची में अब रफ्तार पर पहरा, 40 और 60 की सीमा पार करते ही कटेगा चालान; इन सड़कों पर SVD कैमरों से निगरानी

 

Ranchi: राजधानी रांची में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में वाहन चलाना वाहन मालिकों को भारी पड़ सकता है। शहर के प्रमुख मार्गों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर (SVD) कैमरे लगाए गए हैं, जो वाहनों की गति के साथ नंबर प्लेट भी रिकॉर्ड करेंगे।

 

निर्धारित सीमा पार करते ही वाहन का ऑनलाइन चालान जारी किया जा सकता है और इसकी सूचना वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर भेजी जाएगी। पहली बार नियम तोड़ने पर 1,000 रुपये का चालान काटे जाने की बात कही गई है। वहीं, बार-बार नियम तोड़ने वाले वाहनों पर आगे की कार्रवाई भी की जा सकती है।

 

SVD कैमरा ऐसे पकड़ेगा तेज रफ्तार

 

SVD कैमरा सड़क पर गुजर रहे वाहनों की स्पीड रिकॉर्ड करेगा। जैसे ही कोई वाहन निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलता पाया जाएगा, कैमरा उसकी नंबर प्लेट को रिकॉर्ड कर उल्लंघन का डेटा तैयार करेगा। इसके आधार पर ऑनलाइन चालान जारी किया जाएगा।

 

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, चालान का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। तीन से अधिक चालान होने की स्थिति में वाहन को जब्त करने की कार्रवाई की जा सकती है। चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहनों को ट्रैफिक पुलिस या जिला परिवहन विभाग द्वारा ट्रैक भी किया जा सकता है।

 

रांची के इन इलाकों में SVD कैमरों की नजर

 

शहर और आसपास के प्रमुख मार्गों पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए SVD कैमरे लगाए गए हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

 

खरसीदाग, रांची-टाटा मार्ग

 

शहीद मैदान, धुर्वा

 

रामपुर रिंग रोड से रांची सिटी रोड

 

तिलता रिंग रोड से रांची सिटी रोड

 

पिस्कामोड़ से रवि स्टील चौक

 

पंडरा

 

हिनू एयरपोर्ट रोड

 

सैटेलाइट कॉलोनी से डिबडीह ब्रिज

 

रांची कॉलेज प्ले ग्राउंड से स्टेट गेस्ट हाउस

 

मेसरा रेलवे ओवरब्रिज से डीपीएस ग्रेटर रांची

 

 

सड़क सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम

 

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि SVD कैमरे लगाने का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं है। इसका मुख्य मकसद तेज रफ्तार पर नियंत्रण और सड़क हादसों को कम करना है।

 

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा के भीतर वाहन चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर दूसरे लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की है।

 

बार-बार नियम तोड़ने पर बढ़ सकती है परेशानी

 

नई व्यवस्था में सिर्फ चालान काटकर मामला खत्म नहीं होगा। तेज रफ्तार से जुड़े उल्लंघनों का रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। लगातार नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा सकती है। ऐसे में रांची की सड़कों पर वाहन चलाते समय स्पीड लिमिट का ध्यान रखना अब पहले से ज्यादा जरूरी हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button