HeadlinesJharkhandStatesTrending

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा

Jharkhand Adivasi Mahotsav 2026: मोरहाबादी मैदान में तैयारियां पूरी, सुरक्षा-व्यवस्था का लिया गया जायजा

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने लिया तैयारियों का जायजा

Ranchi: झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत को समर्पित दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन रांची के मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा। महोत्सव के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग वंदना दादेल ने शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों और विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक व्यवस्था तक की समीक्षा

निरीक्षण के दौरान वंदना दादेल ने वीवीआईपी आवागमन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन, पेयजल, बिजली आपूर्ति, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन में बड़ी संख्या में आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी मूलभूत सुविधाओं को पर्याप्त और व्यवस्थित रखने को कहा गया।

मुख्य मंच और स्टॉल का भी किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव ने महोत्सव स्थल पर बनाए जा रहे मुख्य मंच, विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के स्टॉल और पार्किंग क्षेत्र समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने संबंधित विभागों को आयोजन शुरू होने से पहले सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और आयोजन के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने देने पर विशेष जोर दिया।

आदिवासी संस्कृति को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पहचान देने का अवसर

वंदना दादेल ने कहा कि झारखंड आदिवासी महोत्सव राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, परंपराओं और विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ पूरी गंभीरता से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा, ताकि महोत्सव का आयोजन भव्य और सफल तरीके से संपन्न हो सके।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी, विशेष सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजीव लोचन बक्शी, संयुक्त निदेशक आनंद, निदेशक टीआरआई आलोक एस. कच्छप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और आयोजन से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

महोत्सव को लेकर मोरहाबादी मैदान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है और आयोजन स्थल पर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button