HeadlinesJharkhandStatesTrending

रिम्स को 497.52 करोड़ रुपये का बजट, इलाज की सुविधाएं होंगी बेहतर, कर्मचारियों को मिलेगा समय पर वेतन

कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन

रिम्स को 497.52 करोड़ रुपये का बजट, इलाज की सुविधाएं होंगी बेहतर, कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन

 

रांची: झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची को 497.52 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस राशि का उपयोग कर्मचारियों के वेतन, मरीजों के इलाज की सुविधाओं में सुधार, दवा खरीद, मेडिकल उपकरणों की उपलब्धता और अस्पताल के रखरखाव पर किया जाएगा।

 

सरकार के इस फैसले से रिम्स की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के साथ-साथ अस्पताल के नियमित संचालन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

 

कर्मचारियों के वेतन के लिए 372.52 करोड़ रुपये

 

स्वीकृत बजट में 372.52 करोड़ रुपये कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए निर्धारित किए गए हैं। सरकार ने स्पष्ट किया है कि वेतन मद की राशि हर महीने आवश्यकता के अनुसार ही निकाली जाएगी। एकमुश्त या अग्रिम निकासी की अनुमति नहीं होगी।

 

दवा, मशीन और रखरखाव के लिए 125 करोड़ रुपये

 

सरकार ने 125 करोड़ रुपये दवाइयों की खरीद, नई मेडिकल मशीनों और उपकरणों की व्यवस्था, अस्पताल के रखरखाव, साफ-सफाई और आउटसोर्स कर्मचारियों के भुगतान के लिए स्वीकृत किए हैं। इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

निदेशक की निगरानी में होगा खर्च

 

सरकार के निर्देश के अनुसार, पूरी राशि का उपयोग रिम्स के निदेशक की निगरानी में किया जाएगा। वहीं अस्पताल भवनों और आवासीय क्वार्टरों की मरम्मत का कार्य केवल सरकारी एजेंसी के माध्यम से कराया जाएगा, ताकि कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित हो सके।

 

झारखंड सरकार का मानना है कि इस बजट से रिम्स की चिकित्सा सेवाओं में सुधार होगा और मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button