HeadlinesJharkhandStatesTrending

CM हेमंत सोरेन की स्वास्थ्य विभाग को बड़ी चेतावनी: एम्बुलेंस सेवा सुधारें, AI कंट्रोल रूम बनाएं

स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारने को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन

CM हेमंत सोरेन की स्वास्थ्य विभाग को सख्त चेतावनी: एम्बुलेंस सेवा सुधारें, AI कंट्रोल रूम बनाएं, हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार करें

रांची: Hemant Soren ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने, एम्बुलेंस व्यवस्था सुधारने और आधुनिक तकनीक आधारित हेल्थ मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने को लेकर अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य के प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

AI आधारित एम्बुलेंस मॉनिटरिंग सिस्टम बनेगा

बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में एम्बुलेंस सेवाओं की स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि एम्बुलेंस सेवा को तेज और प्रभावी बनाना बेहद जरूरी है, क्योंकि आपातकालीन स्थिति में हर मिनट कीमती होता है।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को AI आधारित कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्देश दिया, ताकि एम्बुलेंस सेवाओं की रियल टाइम मॉनिटरिंग हो सके।

उन्होंने ओला-उबर मॉडल की तर्ज पर पूरे राज्य में आधुनिक एम्बुलेंस नेटवर्क विकसित करने की योजना तैयार करने को भी कहा।

ANM-GNM भर्ती में तेजी लाने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण मरीजों का इलाज प्रभावित नहीं होना चाहिए।

उन्होंने ANM, GNM, स्पेशलिस्ट डॉक्टर और अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया।

हर नागरिक का हेल्थ प्रोफाइल तैयार होगा

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी नागरिकों, खासकर बच्चों का डिजिटल हेल्थ प्रोफाइल तैयार करने का निर्देश दिया।

इसके जरिए मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति, इलाज और मेडिकल रिकॉर्ड को बेहतर तरीके से ट्रैक किया जा सकेगा।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग हेल्थ प्लान

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के ग्रामीण और शहरी इलाकों की स्वास्थ्य जरूरतें अलग-अलग हैं।

इसलिए दोनों क्षेत्रों के लिए अलग कार्ययोजना तैयार की जाए और स्थानीय जरूरतों के हिसाब से स्वास्थ्य सेवाओं का ढांचा विकसित किया जाए।

अस्पतालों की साफ-सफाई और सुविधाओं पर जोर

मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अस्पतालों में गंदगी और लापरवाही किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही सदर अस्पतालों को एयर कूल बनाने और वर्न यूनिट को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने पर भी जोर दिया गया।

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें

बैठक में राज्य के मेडिकल कॉलेजों में UG और PG सीटें बढ़ाने, rehab और therapy सेंटर शुरू करने तथा पैरालाइसिस, ब्रेन स्ट्रोक और हार्ट अटैक मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों के कार्य में तेजी लाने और समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

जल्द शुरू होगा ‘अबुआ दवाखाना’

राज्य सरकार जल्द “अबुआ दवाखाना” योजना शुरू करेगी।

इसके तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में एलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध पद्धति की दवाएं एक ही स्थान पर मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

ब्लड बैंक और ऑर्गन डोनेशन पर फोकस

मुख्यमंत्री ने ब्लड बैंक व्यवस्था मजबूत करने, AI आधारित हेल्पलाइन सिस्टम विकसित करने और राज्यभर में ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा किडनी, लीवर और कॉर्निया जैसे अंगदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री Irfan Ansari, मुख्य सचिव Avinash Kumar समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button