HeadlinesNationalPoliticsTrending

ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शुभेंदु अधिकारी ने ली CM पद की शपथ, बंगाल में BJP राज की शुरुआत

बंगाल में नए युग की शुरुआत, शुभेंदु अधिकारी बने राज्य के नए मुख्यमंत्री

शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री (BJP) के रूप में शपथ लेकर राज्य की राजनीति में नया अध्याय शुरू कर दिया। कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कई NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। यह पहली बार था जब पश्चिम बंगाल में किसी सरकार का शपथ ग्रहण राजभवन या लोक भवन के बजाय खुले मैदान में आयोजित किया गया।

राज्यपाल आरएन रवि ने दिलाई शपथ: BJP

आरएन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ भाजपा नेताओं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक किर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

खुली जीप में पहुंचे PM मोदी और शुभेंदु: BJP

शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य खुली जीप में ब्रिगेड परेड ग्राउंड पहुंचे। इस दौरान लाखों समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, जबकि शुभेंदु अधिकारी समर्थकों का अभिवादन करते नजर आए।

शहीद कार्यकर्ताओं के परिवारों को विशेष सम्मान: BJP

भाजपा ने राजनीतिक हिंसा में मारे गए 200 से अधिक कार्यकर्ताओं के परिवारों को समारोह में विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। उनके बैठने के लिए मंच के पास अलग व्यवस्था की गई थी। मैदान में समर्थकों और मेहमानों के लिए बंगाल के पारंपरिक व्यंजन जैसे झालमुड़ी और रसगुल्ले के स्टॉल भी लगाए गए थे।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

समारोह को लेकर कोलकाता पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। करीब 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, जबकि पूरे मैदान में 1500 सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही थी। वीवीआईपी मेहमानों के लिए अस्थायी हेलीपैड भी बनाया गया था।

बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव

पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना राज्य की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव माना जा रहा है। लंबे समय तक वामपंथ और तृणमूल कांग्रेस के प्रभाव वाले राज्य में पहली बार भाजपा सत्ता में आई है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी का शपथ ग्रहण सिर्फ सरकार गठन नहीं, बल्कि बंगाल की नई राजनीतिक दिशा का संकेत माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री Hemant Soren ने बाल तैराक इशांक सिंह को किया सम्मानित, 5 लाख का चेक सौंपा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button