HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStatesTrending

Jharkhand News: विष्णुगढ़ घटना पर सियासत गरमाई, आजसू ने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया

पीड़ित परिवार के साथ खड़ी आजसू, दोषियों को सजा दिलाने की मांग

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र स्थित कुसुंभा गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की दर्दनाक घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस मामले में आजसू पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

महासचिव संजय मेहता ने की शिकायत: Jharkhand News

पार्टी के महासचिव संजय मेहता ने आयोग को आवेदन भेजकर इस जघन्य अपराध में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। आयोग ने शिकायत को स्वीकार करते हुए मामले की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है, जिसकी जिम्मेदारी अवर सचिव शिवानी तोमर को सौंपी गई है।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग: Jharkhand News

आजसू पार्टी ने इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग की है ताकि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिल सके। संजय मेहता ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ ऐसे जघन्य अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जा सकते और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी ही चाहिए।

पीड़ित परिवार से मुलाकात, हर मदद का भरोसा: Jharkhand News

पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। आजसू ने कहा कि वह इस लड़ाई में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखेगी।

कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

पार्टी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं। संजय मेहता ने कहा कि राज्य में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय हैं और सरकार इस पर नियंत्रण रखने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी अपील की कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएI

ये भी पढ़े: Jharkhand News: रिफाइन तेल ₹45 महंगा, प्लास्टिक 40% उछला, निर्माण लागत बढ़ी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button