HeadlinesJharkhandNationalPoliticsStates

झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया से ACB की पूछताछ शुरू, कई अहम खुलासों की उम्मीद

शराब घोटाला केस में ACB की बड़ी कार्रवाई, आरोपी नवीन केडिया से पूछताछ जारी

Jharkhand Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के कारोबारी नवीन केडिया से ACB कर रही पूछताछ

रांची:
झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को एसीबी ने इस मामले के प्रमुख आरोपियों में शामिल छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी कारोबारी नवीन केडिया से पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, एसीबी ने नवीन केडिया को सोमवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। इस बीच कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।

जांच एजेंसी को उम्मीद है कि नवीन केडिया से पूछताछ के दौरान शराब घोटाले से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस मामले में पैसों के लेन-देन, नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

गौरतलब है कि झारखंड शराब घोटाला मामले में एसीबी अब तक कई आरोपियों से पूछताछ कर चुकी है। इस केस में अब तक दो दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

एसीबी की जांच में जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button